कटड़ा// 19/01/26/आशीष सिंह // धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी मे मौसम साफ रहा माँ के पावन दरबार में रविवार को दिनभर मौसम खुला रहा। इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही में तेजी देखने को मिली। सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा रहा। अनुकूल मौसम के चलते हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आरएफआईडी कार्ड बनवाकर भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। श्रद्धालुओं के लिए दिनभर सभी हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्टू, पालकी सहित सभी सुविधाएं जारी रहीं।
रविवार को सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं को एक और विशेष सौभाग्य प्राप्त हुआ। दोपहर 10:30 बजे से 12:00 बजे तक प्राचीन गुफा के दर्शन खुले रहे जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पहुंचकर मां के दर्शन किए। प्राचीन गुफा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा क्योंकि इसका इंतजार भक्त लंबे समय से करते हैं।
यह भी पढ़े 👇
https://cgcitynews.com/cg-breaking-thumb-implanted/

