कोरबा /पसान/ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका http://सरस्वती शिशु मंदिर पसान , ,जहाँ विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ 26 जनवरी की सुबह ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली गई, बैंड की सुमधुर थाप के साथ प्रभात फेरी पूरे गांव का भ्रमण किया।

पसान की यह खबर जरूर देखे 👇
https://cgcitynews.com/watch-live-cultural-program-of-pasan-saraswati-shishu-mandir/

दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था
इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त आगंतुक अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया, स्वागत उद्बोधन देते हुए जनपद अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा माधुरी सिंह ने कहा कि 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गर्व और सम्मान के साथ मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का पावन अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को एक निश्चित लक्ष्य के साथ तैयारी करते हुए आगे बढ़ने तथा देश के विकास में योगदान देने की बात कही।
उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा ने अनुशासन, शिक्षा व बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य संतोष पटेल ने सभी बच्चों को गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी विद्यालय की धूरी के रूप में समस्त अध्यापकों को इंगित करते हुए शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने एवं अगले सत्र में अंग्रेजी माध्यम को हाई स्तर तक ले जाने की बात कही। प्रताप सिंह मराबी ने सभी बच्चों को पढ़ लिख कर अपने परिवार का नाम रौशन कर राष्ट के विकास में योगदान देने को कहा।
गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की मुख्य भूमिका रही। गणतंत्रता दिवस के इस अवसर पर कार्यक्रम मे माइक संचालक शिक्षक मनीष जलान व गांव
के गणमान्य अतिथि एवं पालकगण उपस्थित थे
https://knowindia.india.gov.in/indian-constitution/republic-day.php

