छत्तीसगढ़ के बालोद में खुलेगा ‘तथागत ग्लोबल गुरुकुलम’, आदिवासी बच्चों को मिलेगी दिल्ली जैसी आधुनिक शिक्षा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तथागत ग्लोबल गुरुकुलम का भूमि पूजन हुआ। भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एन.पी. सिंह की उपस्थिति में यह गुरुकुलम आदिवासी और ग्रामीण बच्चों को दिल्ली जैसे शहरों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। जकवार फाउंडेशन और तथागत ट्रस्ट द्वारा स्थापित यह संस्थान निःशुल्क शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देगा, जिससे मेधावी विद्यार्थी आत्मनिर्भर बन सकें और उच्च पदों पर पहुंचें।

HighLights

  1. तथागत ग्लोबल गुरुकुलम का बालोद जिले में भूमि पूजन संपन्न।
  2. आदिवासी बच्चों को मिलेगी दिल्ली जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा।
  3. निःशुल्क शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड आईएएस एन. पी. सिंह तथा अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष जी. आर. राणा की उपस्थिति में बालोद जिले के गुरूर विकासखंड अंतर्गत सुदूर आदिवासी ग्राम भेजा जंगली में तथागत ग्लोबल गुरुकुलम का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह आयोजन जनजातीय विकास के उद्देश्य से जकवार फाउंडेशन और तथागत ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आदिवासी ग्रामीण शामिल हुए।

Press Release 1_Inside Image 2

भूमि पूजन से पूर्व राजा राव बाबा और कंकालीन माता की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात शहीद वीर नारायण सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एन. पी. सिंह ने कहा कि इस गुरुकुलम की स्थापना का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े आदिवासी और ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़कर उनका भविष्य सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि जब तक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शहरों जैसी शिक्षा नहीं मिलेगी, तब तक विकसित भारत का सपना अधूरा ही रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भेजा जंगली में स्थापित होने वाला यह विद्यालय शिक्षा के स्तर पर दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के प्रतिष्ठित स्कूलों के समान होगा। यहां बच्चों को केवल अकादमिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों की भी शिक्षा दी जाएगी। गुरुकुलम में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट, करियर गाइडेंस, केंद्रीय बलों एवं सेना भर्ती की तैयारी, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम तथा महिलाओं को कुटीर उद्योग से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का पूरा अवसर प्रदान किया जाएगा।

Press release 1_Inside Image 1

एन. पी. सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस विद्यालय का निर्माण कार्य फरवरी माह से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि जब राजा राव पठार में राजा राव की पूजा का आयोजन होगा, उसी समय गुरुकुलम का उद्घाटन भी किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राजा राव के आशीर्वाद से यहां पढ़ने वाले बच्चे आगे चलकर आईएएस, आईपीएस, न्यायाधीश जैसे उच्च पदों तक पहुंचेंगे और तभी इस पहल को सफल माना जाएगा।

इस गुरुकुलम से भेजा जंगली सहित आसपास के 10 से 12 गांवों के आदिवासी और ग्रामीण बालक-बालिकाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। भूमि पूजन की इस ऐतिहासिक पहल से पूरे वनांचल क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच शीला यादव, पंच नागेश्वर सलाम, दिनेश यादव, बलराम गोटी स हित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!