रायगढ़। BREKING News kharsiya / रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ बताया जा रहा है की ग्राम पंचायत रानीसागर स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बीती रात बेखौफ चोरों ने धावा बोलकर राशन पर हाथ साफ कर दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने शातिर तरीके से कटर का इस्तेमाल कर दुकान के ताले काटे और अंदर दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान में रखे 13 कट्टा चना, 6 कट्टा शक्कर और लगभग 20 से 22 कट्टा चावल पार कर दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने पिकअप वाहन का इस्तेमाल किया, जिसमें सारा सामान लोड कर वे रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है और सरपंच ने तत्काल थाने पहुंचकर इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा रहें है।
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

