खरसिया मंगल कार्बन प्लांट में भीषण विस्फोट, टायर रीसाइकलिंग यूनिट में आग के गोले में बदला प्लांट

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायगढ़।// 05/02/26//  रायगढ़ जिले के खरसिया अंतर्गत ग्राम बानी-पाथर स्थित ‘मंगल कार्बन’ फैक्ट्री में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने टायरों को गलाने (रिसाइक्लिंग) की प्रक्रिया के दौरान प्लांट में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से एक दुधमुंही बच्ची समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया है, जहाँ उनका जीवन बचाने का संघर्ष जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब प्लांट में टायरों को रिसाइकिल किया जा रहा था। अचानक हुए तेज धमाके के साथ पूरी फैक्ट्री आग की लपटों और गर्म गैस के गुबार से घिर गई।
kharsia mangal carbon plant explosion
kharsia mangal carbon plant explosion
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल मजदूर और वहां मौजूद लोग आग की चपेट में आने के कारण बुरी तरह झुलस गए और घायल हालत में जमीन पर तड़पने लगे। बताया जा रहा है कि घायलों में इंद्रजीत खड़िया, साहेब राम, शिव, इंद्रवद, प्रिया उदासीन और उनकी 9 माह की मासूम बेटी भूमि शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों का शरीर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है। इस हृदयविदारक घटना ने औद्योगिक सुरक्षा मानकों की पोल खोल कर रख दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि संवेदनशील प्लांट परिसर के भीतर 9 महीने की मासूम और महिलाएं कैसे मौजूद थीं? क्या फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा सुरक्षा उपकरणों और प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था?

 

 

प्राथमिक अनुमान के तौर पर तकनीकी खराबी या प्रेशर बढ़ने को विस्फोट का कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस बल के साथ एसडीएम और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। प्रशासन की तत्परता से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि घायलों की स्थिति नाजुक है और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री संचालक की जवाबदेही तय की जाएगी और नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

 

Home


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles