कोरबा | पसान / 6/02/26// थाना पसान क्षेत्र में रेलवे साइडिंग से हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी ताहिर अंसारी मौके से फरार बताया जा रहा है,

https://cgcitynews.com
🚨 क्या है पूरा मामला
प्रार्थी शैलेस कुमार यादव द्वारा थाना पसान में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे साइडिंग चैनज नंबर 96, तेलियामार स्थित कंस्ट्रक्शन एरिया से 04–05 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात करीब 22 नग लोहे की सेटरिंग प्लेट चोरी कर ली गई थी। मामले में थाना पसान में अपराध क्रमांक 31/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
👮♂️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं श्री नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा श्री विजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पसान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
पुलिस ने पतासाजी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया—

दीपक कुमार साहू उर्फ पप्पू साहू (33 वर्ष), निवासी पसान
नरेश तिर्की (35 वर्ष), निवासी तेलियामार
💰 कबाड़ी तक पहुंची चोरी की चेन, लेकिन…
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी की गई सेटरिंग प्लेट पेण्ड्रा निवासी कबाड़ी ताहिर अंसारी को बेची गई थी। पुलिस ने कबाड़ी के यार्ड से चोरी की गई प्लेट बरामद की और ₹7,300 की बिक्री रकम भी जब्त की।
⚠️ सबसे अहम मोड़ यहीं आता है —
➡️ चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी ताहिर अंसारी फरार है
➡️ खरीददार के बिना चोरी का नेटवर्क कैसे चलता रहा?
➡️ क्या कबाड़ी नेटवर्क पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम रही?

🔥 कबाड़ी फरार, सवाल बरकरार
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के पीछे कबाड़ी नेटवर्क की अहम भूमिका है। यदि खरीददारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो चोरी की घटनाएं रुकना मुश्किल है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार कबाड़ी की तलाश जारी बताई जा रही है।
Join YouTube 👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
Latest update के लिए cgcitynews.com पढ़ते रहें”👇👇


