9 महीनों तक एक एक्ट्रेस की लाश बंद घर में सड़ती रही। जब मकान मालिक को किराया नहीं मिला तो उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया और फिर पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई।
HighLights
- 9 महीने तक घर में सड़ती रही एक्ट्रेस की लाश
- घरवालों ने भी नहीं ली थी एक्ट्रेस की सुध
- पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव किया बरामद
फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी चमक-धमक भरी होती है उतनी ही अंदर से खालीपन और सूनापन होता है। कई बार लोगों से घिरे रहने वाले सेलेब्रिटी अक्सर घर में खुद को अकेला पाते हैं। कई बार तो जिंदगी के आखिरी पलों में भी कोई अपना पास नहीं होता।
ऐसे ही पिछले साल जुलाई 2025 में एक एक्ट्रेस की घर में 9 महीने तक लाश सड़ती रही लेकिन कोई उनकी खैर खबर लेने गया। आखिरकार जब पड़ोसियों को बदबू आई तब जाकर उनकी मौत का खुलासा हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी जिसके बाद एक्ट्रेस का सड़ा हुआ शव बरामद किया गया।
कौन थी यह एक्ट्रेस
जिस एक्ट्रेस की बात की जा रही है वह है एक्ट्रेस और मॉडल हुमैरा असगर अली जो कि पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकारा थीं। हालांकि हुमैरा का मकान मालिक उन्हें लगातार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा था लेकिन समय पर किराया ना आ पाने के कारण उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद पुलिस ने अपार्टमेंट का दौरा किया और जब किसी ने गेट नहीं खोला तो उसे तोड़ दिया गया। लेकिन जब अंदर का मंजर देखा तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं क्योंकि अंदर एक्ट्रेस का शव पड़ा था।
-1770450326132.jpg)
क्या था मौत का कारण
हुमैरा का शव काफी खराब हालत में अपार्टमेंट में मिला था और ज्यादा लंबा वक्त होने की वजह से उनकी मौत का लता नहीं चल पाया। फॉरेंसिक सबूतों में यहां तक बताया कि उनकी डेथ दो हफ्ते नहीं बल्कि 9 महीने पहले हो गई थी। जांच में पता चला था कि उनका फोन आखिरी बार 7 अक्टूबर 2024 को इस्तेमाल हुआ था।
-1770450335008.png)
हु्मैरा रियलिटी शो तमाशा घर का हिस्सा थीं और उसके बाद वे जस्ट मैरिड, एहसान फरामोश, चल दिल, गुरु जैसे पाकिस्तानी ड्रामा में नजर आईं थीं। वहीं वे जलेबी और लव वैक्सीन जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया।


