टेक्सास एयरपोर्ट पर दिखा मैक्सिकन कार्टेल ड्रोन, बंद किया गया हवाईअड्डा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

टेक्सास के एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरस्पेस, जो पहले कार्टेल ड्रोन खतरे के कारण 10 दिनों के लिए बंद किया गया था, कुछ ही घंटों में फिर से खोल दिया गया। FAA ने पुष्टि की कि अब वाणिज्यिक उड़ानों के लिए कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि खतरे को निष्क्रिय कर दिया गया है, जिससे हवाई यात्रा सुरक्षित हो गई है।

  1. एल पासो एयरपोर्ट एयरस्पेस ड्रोन खतरे के बाद फिर खुला।
  2. FAA ने वाणिज्यिक उड़ानों के लिए खतरा समाप्त होने की पुष्टि की।
  3. अमेरिकी परिवहन मंत्री ने कार्टेल ड्रोन निष्क्रिय होने की जानकारी दी।

 अमेरिका के टेक्सास राज्य के एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बुधवार सुबह फिर से खोल दिया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 10 दिनों के लिए एयरस्पेस बंद करने का ऐलान किया था, जिससे सभी उड़ानें रद होने वाली थीं।

FAA ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि एल पासो के ऊपर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध हटा लिया गया है। एजेंसी ने कहा कि कमर्शियल उड़ानों के लिए कोई खतरा नहीं है और अब सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से चलेंगी।

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि FAA और रक्षा विभाग ने ‘कार्टेल के ड्रोन की घुसपैठ’ से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि खतरे को खत्म कर दिया गया है और अब इस इलाके में हवाई यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है।

ड्रोन खतरे के बाद लिया गया था फैसला

सीन डफी ने यह नहीं बताया कि कितने ड्रोन शामिल थे या उन्हें किस तरह निष्क्रिय किया गया। FAA ने कुछ घंटे पहले विशेष सुरक्षा कारणों से 10 दिनों के लिए एयरस्पेस बंद करने की घोषणा की थी। अगर यह प्रतिबंध जारी रहता तो बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित होतीं।

एल पासो एक सीमावर्ती शहर है जिसकी आबादी लगभग 7 लाख है। आसपास के मेट्रो क्षेत्र को मिलाकर यह संख्या और भी ज्यादा हो जाती है। यह शहर मैक्सिको के स्यूदाद जुआरेज़ के साथ व्यापार का अहम केंद्र है। यह प्रतिबंध मैक्सिको के एयरस्पेस पर लागू नहीं था।

पहले सभी उड़ानें रोकने का ऐलान हुआ था

एयरपोर्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया था कि मंगलवार देर रात से 20 फरवरी तक सभी कमर्शियल, कार्गो और जनरल एविएशन उड़ानें बंद रहेंगी। यात्रियों से कहा गया था कि वे अपनी एयरलाइन से संपर्क कर ताजा जानकारी लें।

डेमोक्रेट सांसद वेरोनिका एस्कोबार, जिनके क्षेत्र में एल पासो आता है, ने बुधवार सुबह FAA से प्रतिबंध हटाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय, शहर प्रशासन या एयरपोर्ट संचालन को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी।

एस्कोबार ने बयान में कहा कि 10 दिनों के लिए एयरपोर्ट बंद करने का फैसला अभूतपूर्व है और इससे लोगों में चिंता बढ़ गई थी। उनके अनुसार, उन्हें जो जानकारी मिली, उसमें समुदाय के लिए कोई तत्काल खतरा नहीं था।

एयरलाइंस पर पड़ा असर

एल पासो एयरपोर्ट खुद को पश्चिम टेक्सास, दक्षिणी न्यू मैक्सिको और उत्तरी मैक्सिको का प्रवेश द्वार बताता है। यहां साउथवेस्ट, यूनाइटेड, अमेरिकन और डेल्टा जैसी बड़ी एयरलाइंस उड़ानें संचालित करती हैं। इसी अवधि के लिए न्यू मैक्सिको के सांता टेरेसा क्षेत्र (जो एल पासो एयरपोर्ट से करीब 15 मील या 24 किलोमीटर दूर है) के ऊपर भी विशेष सुरक्षा कारणों से अस्थायी उड़ान प्रतिबंध लगाया गया था।

साउथवेस्ट एयरलाइंस ने बयान में कहा कि उसने FAA के निर्देश पर एल पासो आने-जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी थीं। एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को सूचित कर दिया गया है और जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, साझा की जाएगी। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!