रायगढ़।// रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई, जिससे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला रायगढ़ जिले के छाल थाना का है बताया जा रहा है की बकरा खरीदने निकले युवक की तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। इस घटना में मोटरसाकिल सवार की गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल थानांतर्गत ग्राम बोजिया निवासी 20 वर्षीय इमरोज खान सोमवार की दोपहर को 3 बजे कुड़ेकेला बकरा खरीदने जाने के लिए अपनी एचएफ डीलक्स बाईक से निकला था। युवक के रात भर घर वापस नहीं आने से चिंतित परिजनों ने मंगलवार को उसकी खोजबीन शुरू की।
ताज़ातरीन खबरें पढ़े 👇👇
इसी बीच परिचित साहिद खान ने उन्हें सूचना दी कि इमरोज का छाल मेन रोड में मोड़ पर एक्सीडेन्ट हो गया है। इस सूचना पर उन्होने जब मौके पर पहुंच कर देखा तो इमरोज छाल मेन रोड में मोड़ के पास कुड़ेकेला की ओर से आते समय बिजली खम्भा से टकराकर सडक़ किनारे गड्ढे में गिरा पड़ा है। वहीं उसकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाईक बिजली खंभे से टकरा जाने की वजह से दुर्घटना हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल से इमरोज के शव को अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Join YouTube 👇👇
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

