कोरबा में चौथिया पार्टी में DJ डांस पर बवाल, धक्का-मुक्की के बाद मारपीट; गाड़ियां तोड़ीं, पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में एक चौथिया कार्यक्रम के दौरान DJ डांस को लेकर बड़ा विवाद हो गया। धक्का-मुक्की से शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं और वाहनों में तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के अनुसार, दर्री निवासी एक युवक की शादी बिलासपुर में हुई थी। शादी के बाद कोरबा स्थित मंगल भवन में चौथिया कार्यक्रम रखा गया था। दुल्हन पक्ष के कई मेहमान भी बिलासपुर से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। DJ पर डांस के दौरान अचानक धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

ताज़ा खबरें पढ़े 👇👇

https://cgcitynews.com

वाहनों में तोड़फोड़, युवक घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग बाहर निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान चारपहिया गाड़ियों और बाइकों के शीशे तोड़ दिए गए तथा दरवाजे और बोनट क्षतिग्रस्त कर दिए गए। बिलासपुर से आए युवक सुगंभी छोटे को गंभीर चोटें आईं। उनके सिर और हाथ में चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए। अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
 पुलिस पहुंची, आरोपी फरार
सूचना मिलते ही 112 और दर्री थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में शामिल युवक मौके से फरार हो गए। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

Join cgcitynews 👇👇

https://chat.whatsapp.com/KojiriCpZUK37kByKCoizY

Home

 

अब बिजली बिल आएगा सीधे WhatsApp पर! एक क्लिक में पेमेंट, जानिए कैसे मिलेगा यह नया डिजिटल बिल


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles