क्या फिर लौटेगी ठंड? पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, असम-अरुणाचल प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी बारिश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका है। खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फ भी पड़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर में दिन गर्म हो रहे हैं, जबकि सुबह-शाम की ठंडक कम होगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की आशंका
  2. दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान बढ़ेगा
  3. तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं की चेतावनी जारी

 देश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार अभी भी बने हुए हैं। वहीं देखा जाए तो मैदानी इलाकों में गर्मी की शुरुआत होती नजर आ रही है। लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के होने से मौसम का रुख पलट सकता है।

पहाड़ों पर जहां बर्फबारी होने की आशंका है, वहीं समुद्री इलाकों में तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी में मौसम तेजी से बदल रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह का मौसम मिल सकता है।

Weather Forecast Rain Snowfall update (1)

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों के लोगों को बर्फबारी और बारिश से अलर्ट रहने के संकेत दिए हैं। विभाग ने अपील की है कि कहीं यात्रा करने से पहले वहां के मौसम के बारे में जान लें।

पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के शुरू होने से पश्चिम से पूर्व की ओर ऊपरी क्षोभमंडल में 12-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Weather Forecast Rain Snowfall update (2)

13 से 16 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में बारिश की आशंका है। यहां पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 16 और 17 फरवरी को बारिश होने की आशंका है।

असम और अरुणाचल प्रदेश में 13-14 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 15 से 18 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम के तापमान में गिरावट आ सकती है।

Weather Forecast Rain Snowfall update (3)

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली एनसीआर में दोपहर का मौसम गर्म रहने लगा है। वहीं सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक है। लेकिन अगले कुछ दिनों में ये गर्मी और बढ़ सकती है। सुबह और शाम के वक्त भी ठंडक कम हो जाएगी।

दिल्ली में मौसम अगले कुछ दिन साफ रहेगा, जिससे तेज धूप निकल सकती है। हालांकि दिन और रात के मौसम में अंतर बना रहेगा।

Weather Forecast Rain Snowfall update (4)

समुद्र में तेज हवाओं की चेतावनी

भारत के दक्षिणी इलाके में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलने की आशंका है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों और समुद्र में जाने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!