राजनांदगांव: अवैध हथियार के साथ सात आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो पिस्टल, दो कट्टा और एक जिंदा कारतूस किया जब्त

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

राजनांदगांव में शहर के चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत शंकरपुर के पास पुलिस ने अवैध हथियार रखे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, दो कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

राजनांदगांव में शहर के चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत शंकरपुर के पास पुलिस ने अवैध हथियार रखे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, दो कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी जिलों के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ तीनों जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस को पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोचा गया। पूछताछ में पुलिस को अन्य आरोपियों की भी जानकारी मिली, जिसके आधार पर राजनांदगांव, दुर्ग और धमतरी जिलों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें शिवम सिन्हा, दिगंबर साहू, सेवक कश्यप, गुंजेश वर्मा, विक्की देशमुख, जतिनदास मानिकपुरी और उमेश साहू शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

गंभीर आपराधिक मामलों का इतिहास
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो पिस्टल, दो कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला है। यह सभी आरोपी तीन अलग-अलग जिलों से हैं और इन सभी के खिलाफ पहले से ही हत्या (302), हत्या के प्रयास (307) सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 25, 27 आर्म्स एक्ट के साथ अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। हालांकि, अभी तक किसी संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राईम) की सूचना नहीं मिली है, लेकिन पुलिस हर तथ्य की गहराई से जांच कर रही है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles