पातररास में फिर खुले में डंप किया टेलिंग्स, प्रशासन ने दिए जांच के संकेत, होगी कार्रवाई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

दंतेवाड़ा जिले में औद्योगिक अपशिष्ट (टेलिंग्स) के अनियंत्रित डंपिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Dantewada News: दंतेवाड़ा जिले में औद्योगिक अपशिष्ट (टेलिंग्स) के अनियंत्रित डंपिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ग्राम पंचायत मसेनार में सामने आए प्रकरण के बाद अब दंतेवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के पातररास में पटवारी क्वार्टर के समीप सड़क किनारे टेलिंग्स डाले जाने से स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह केवल लापरवाही ही नहीं बल्कि आसपास रहने वाले बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है।
आरोप लगाया है कि आर्सेलर मित्तल निप्पॉन कंपनी ने जिन्हें इसके परिवहन और भंडारण का ठेका दिया वो अपनी मनमानी करते हुए निर्धारित डंपिंग स्थल को छोड़कर सड़क किनारे टेलिंग्स फेंक रहे हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता और प्राकृतिक  जलस्रोत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि दो दिन पूर्व मसेनार गांव में टेलिंग्स डंपिंग के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कंपनी को फटकार लगाई थी और तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया था।
इसके बावजूद पातररास में पुनः तय स्थान से हटकर सड़क किनारे टेलिंग्स डाले जाने की घटना ने प्रशासनिक सख्ती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर टेलिंग्स डंप किए गए हैं। मामले को लेकर कलेक्टर देवेश ध्रुव ने कहा कि शिकायत मिलते ही खनिज विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि निर्धारित स्थल के अतिरिक्त कहीं और टेलिंग्स डंप किया गया है, तो संबंधित कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles