कोरबा कलेक्टर निर्माण कार्य समीक्षा: मार्च तक सड़क-पुल कार्य पूरे करने के निर्देश, लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा 20 फरवरी 2026/कोरबा कलेक्टर निर्माण कार्य समीक्षा के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले में चल रहे सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
 कलेक्टर ने पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़कों सहित अन्य कार्यां में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम लेकर कार्य में रूचि नहीं ले रहे ठेकेदारों के विरूद्ध ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही करने और कार्य पूर्ण करने वाले ठेकेदारों का समय पर भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी और सब इंजीनियर निर्माण से जुड़े कार्यों की निरन्तर मॉनीटरिंग करना सुनिश्चित करें, साइट पर जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करें और लापरवाही पाये जाने पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और कार्य पूर्ण होने पर संबंधित विभाग को हैण्ड ओवर करें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण एजेंसियों के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर परिवार वाले क्षेत्रों में सड़क निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत पीवीटीजी परिवारों के ग्रामों तक सड़ निर्माण के कार्यों में प्रगति लाने और मार्च माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम गौरव पथ, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में भी प्रगति लाते हुए मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुदावत ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत सड़क, स्कूल, अस्पताल और अन्य शासकीय भवन के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिपेयरिंग के स्वीकृत कार्यां सहित कम राशि वाले अनेक कार्यां में प्रगति धीमी हाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्य पूर्ण होने पर उपयोगिता और पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर संबंधित विभाग को हैण्ड ओवर के निदेश दिए। कलेक्टर ने बैठक में यह भी निर्देशित किया कि कार्य लेकर अधूरा छोड़ देने की स्थिति को ध्यान रखते हुए जोनल टेण्डर की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद का निराकरण हेतु संबंधित विभाग से समन्वय करने, कार्ये की प्रगति को बढ़ाते हुए समय सीमा में काम पूरा करने और काम पूर्ण होने पर संबंधित को समय पर भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की और अप्रारंभ कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में निर्माणाधीन पुल-पुलियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पीडब्ल्यूडी ब्रिज को निर्देशित किया कि कोड़ियाघाट-झोरा पुल के कार्यों को 15 मार्च तक पूण करें। उन्होंने सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल, दीपका-जवाली-चाकाबुड़ा, गुंजन नाला, लेमरू-श्यांग, दर्री-बेलगिरीनाला, लीलागर नदी पर पुल निर्माण सहित अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने शहर के सुनालिया मार्ग में पुल निर्माण कार्य को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

https://cgcitynews.com

*मिशन मोड में कार्य पूर्ण कराये*
कलेक्टर श्री दुदावत ने निर्माण एजेंसियों के कार्यो की समीक्षा कर निर्देशित किया कि निर्माण कार्यें का मूल्यांकन कराने के साथ ही भुगतान की राशि जारी किया जाए। कार्य पूर्ण होने और ठेकेदार द्वारा बिल प्रस्तुत किये जाने पर अधिकारी परीक्षण कर भुगतान सुनिश्चित करे। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को कार्यों के प्रगति की नियमित समीक्षा करने और निर्माण कार्यों का निरीक्षण के निर्देश भी दिए। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार मंगलवार और बुधवार को कार्यालय में उपस्थित रहने और आम जनता से मुलाकात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छोटे-छोटे कार्यां को मिशन मोड में अप्रैल-मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ अंतर्गत पुराने कार्यों की समीखा करने के निर्देश दिए

 

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

 

Home

 

Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles