शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

एक ओर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न मनाया जा रहा है और दूसरी ओर पति-पत्नी बनने के बाद दोनों की पहली फिल्म से फर्स्ट लुक आउट हो गया है।

HighLights

  1. रश्मिका-विजय की शादी के बाद पहली फिल्म
  2. राणाबाली से रश्मिका और विजय का पहला लुक आउट
  3. 7 महीने बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होगी कपल की फिल्म

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ शादी की।

शादी के बाद एक ओर पूरे सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय (Rashmika Vijay Wedding Photos) की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं, तो दूसरी ओर ‘राणाबाली’ (Ranabaali) के मेकर्स ने दोनों का पहला पोस्टर रिवील कर दिया है।

राणाबाली से रश्मिका-विजय का पहला लुक आउट

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणाबाली’ की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी, लेकिन शादी के बाद फिल्म से दोनों का पहला पोस्टर रिवील किया गया है।

टी-सीरीज के बैनर तले बन रही ‘राणाबाली’ से रश्मिका और विजय का पहला लुक शेयर कर सरप्राइज दिया गया है। पोस्टर में राणाबाली के लुक में विजय दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका जयम्मा बनी हैं। साउथ इंडियन लुक में दोनों बहुत ही शानदार लग रे हैं। उनका इंटेंस पोस्टर मिनटों में वायरल हो गया है।

यूजर्स को खल रही ये बात

इस पोस्टर के रिवील होने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और चर्चा शुरू हो गई है। कमेंट बॉक्स में बहस छिड़ गई है कि क्या रश्मिका और विजय की शादी ‘राणाबाली’ मूवी के लिए पीआर स्टंट है? शादी के ठीक दो दिन बाद ही कपल का फिल्म से पोस्टर रिवील करना लोगों को खटक रहा है।

एक यूजर ने लिखा, “मत कहना कि यह सब मूवी पीआर है।” एक यूजर ने कहा, “मूवी के लिए शादी करना पड़ता है।” एक ने कहा, “एक फिल्म के लिए शादी।” एक यूजर ने कमेंट किया, “पोस्टर रिलीज करने की क्या टाइमिंग है यार।” एक ने कहा, “डायरेक्टर साहब की ख्वाहिश।” एक यूजर ने कहा, “प्री-वेडिंग फोटोशूट। ब्रह्मास्त्र (मूवी) टाइप।”

कब रिलीज होगी राणाबाली?

राहुल सांकृत्यायन निर्देशित फिल्म ‘राणाबाली’ पांच भाषाओं में रिलीज होगी। इसे दुनियाभर में 11 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। शादी के बाद यह रश्मिका और विजय की पहली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड्स’ में नजर आए थे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!