संजू सैमसन 97 रन की धमाकेदार पारी ने कोलकाता में क्रिकेट फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड रनचेज करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कई कीर्तिमान अपने नाम किए।
भारत ने वेस्टइंडीज को 1 मार्च को हुए सुपर 8 मुकाबले में हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने 5 मार्च को इंग्लैंड संग मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल
मुकाबले के लिए जगह बना ली है. भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. जिन्होंने नाबाद 97 रन बनाए, उनकी इस पारी और
भारत की जीत से कई शानदार रिकॉर्ड भी बने. यह भारत का टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रनचेज रहा
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत ने 196 रन का टारगेट हासिल कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. जो भारत का टी20 में रिकॉर्ड रनचेज रहा. इसके साथ ही अब सेमीफाइनल की सारी तस्वीर भी साफ हो गई है.
भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई में होगा. वहीं साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत 4 मार्च को कोलकाता में होगी. वैसे भारत ने कोलकात में होगी. वैसे भारत ने कोलकाता में जो जीत दर्ज की, उसके सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. सैमसन की 97* रन की विस्फोटक पारी मैच का टर्निंग पॉइंट बनी.
सैमसन का क्लास, दबाव में मैच फिनिश
भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में आक्रामकता और नियंत्रण का बेहतरीन संतुलन दिखा. उन्होंने न सिर्फ रनगति बनाए रखी बल्कि अंत तक टिककर मैच खत्म किया. सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने दो कैच भी लपके.
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने कोलकाता में सबसे बड़ा रनचेज करने का रिकॉर्ड भी बना लिया। कप्तान और अन्य बल्लेबाजों ने भी अहम योगदान दिया, लेकिन असली हीरो संजू सैमसन रहे।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह पारी उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण पारियों में से एक है। आने वाले मुकाबलों में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है
https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl
Balrampur News :: पिटाई से एक ग्रामीण की मौत, मारपीट के आरोप मे SDM समेत चार लोग हिरासत मे
IND vs ZIM LIVE Updates: सेमीफाइनल की उम्मीदें दांव पर, संजू सैमसन पर टिकी नजरें

