Indian Railways भारतीय रेलवे नई पहल कर रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल ने कानपुर, फतेहपुर और सूबेदारगंज जैसे स्टेशनों पर यात्रियों और आम लोगों को 24 घंटे स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। इन स्टेशनों के बाहर फूड वैन की रेलवे व्यवस्था करेगा।
HighLights
- NCR के प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर सुविधा
- पांच वर्ष के लिए फूड वैन संचालन का मौका
- 24 घंटे स्टेशन के बाहर मिल जाएगी सुविधा
Indian Railways भारतीय रेलवे अब यात्रियों के सफर को न केवल सुगम बल्कि उनके स्वाद के अनुभव को भी बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल कर रहा है। उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल ने स्टेशनों के बाहर खाली पड़े सर्कुलेटिंग एरिया का सदुपयोग करते हुए वहां फूड वैन स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसके तहत अब यात्रियों के साथ ही आमजन को भी 24 घंटे उच्च गुणवत्ता वाला और स्वादिष्ट भोजन निर्धारित दरों पर उपलब्ध हो सकेगा।
चलता-फिरता रेस्टोरेंट शुरू हो चुका है
Indian Railways प्रयागराज मंडल में इस अनूठी पहल की शुरुआत हो चुकी है। मंडल प्रशासन ने सबसे पहले कानुपर, कानपुर अनवरगंज, सूबेदारगंज, फतेहपुर और मानिकपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। यह फूड वैन मात्र एक साधारण ठेला नहीं, बल्कि एक बड़े वाहन पर आधारित चलता-फिरता रेस्टोरेंट होगा।
वाहन में ही आधुनिक किचन
Indian Railways वाहन के अंदर ही आधुनिक किचन होगा, जहां सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए भोजन तैयार किया जाएगा। स्टेशन आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ये फूड वैन दिन-रात यानी 24 घंटे संचालित होंगी। यहां गरमागरम चाय, काफी, उत्तर भारतीय नाश्ता और अन्य क्षेत्रीय खाद्य पदार्थ उचित मूल्य पर मिलेंगे।
सूबेदारगंज स्टेशन के सुलेमसराय साइड में फूड वैन होगा
Indian Railways सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर सुलेमसराय साइड में, फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों साइड में, कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप व स्टेशन प्रवेश मार्ग के प्रारंभ बिंदु पर, मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर फूड वैन लगाया जाएगा। पांच वर्ष के लिए यह टेंडर जारी किया जाएगा।
स्वच्छ भोजन को भटकना नहीं पड़ेगा : मंडल पीआरओ
मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, इन फूड वैन के संचालन के लिए पांच वर्ष की अवधि का टेंडर जारी किया जा रहा है। इससे न केवल रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि यात्रियों को स्टेशन परिसर के ठीक बाहर सुरक्षित और स्वच्छ भोजन के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
प्रयागराज मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी फूड वैन होगा
उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल की इस पहल से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो देर रात या अलसुबह स्टेशन पहुंचते हैं। अक्सर ट्रेनों के विलंब होने या विषम समय पर यात्रा करने के दौरान अच्छे भोजन की उपलब्धता एक चुनौती होती थी, जिसे यह ‘फूड वैन’ योजना प्रभावी ढंग से दूर करेगी। जल्द ही मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इस तरह की सुविधाएं देखने को मिलेंगी।

