कोरबा / *लगातार ब्लैकमेलिंग अवैध वसूली एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हसदेव एक्सप्रेस एवं प्रखर समाचार पत्र के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खोला मोर्चा*
कोरबा के पत्रकार भुनेश्वर महतो के खिलाफ जिला शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा एवं थाना प्रभारी रामपुर को आवेदन प्रस्तुत कर FIR की मांग की है lआवेदन में उक्त पत्रकार पर वसूली का आरोप लगाया गया है
*कौन है भुवनेश्वर महतो*
श्री भुवनेश्वर महतो हसदेव एक्सप्रेस नाम का वेब पोर्टल चलाते हैं इसकी अतिरिक्त उनके द्वारा चलाई गई खबरों को प्रखर नामक समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाता है
*क्या है पूरा मामला*
आवेदकों ने आवेदन पत्र में शिकायत किया है कि श्री भुवनेश्वर महतो के द्वारा जिला शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों के नाम से पृथक पृथक कर कई बार अनर्गल एवं आधारहीन आरोपों के साथ वेब पोर्टल एवं सोशल मीडिया में न्यूज़ प्रसारित की गई एवं भैया दोहन करते हुए अनाधिकृत रूप से पैसे की वसूली की गई इनके द्वारा लगभग हर अधिकारी को प्रेस एवं मीडिया में नाम छापने एवं प्रसारित करने का भय दिखाकर ब्लैकमेल किया गया इसी कड़ी में इनके द्वारा दिनांक 13.10. 2023 को *शिक्षा विभाग में 10 साल से जमे अधिकारियों को निर्वाचन आयोग का अभयदान* नमक न्यूज़ चलाई गई जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज के कार्य शैली पर उंगली उठाते हुए श्री संजय अग्रवाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा श्री संदीप पांडे विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला के संबंध में आंखों में धूल झोंकने श्री देवनारायण चौक से सहायक ग्रेड 3 के द्वारा प्रधान पाठक पदोन्नति में भ्रष्टाचार श्री विजय कौशिक एपीसी समग्र शिक्षा कोरबा के द्वारा ठेकेदारों से साथ गांठ कर ठेकेदारी एवं अनुकंपा शाखा के संबंध में श्री मिरेंद्र एपीओ समग्र शिक्षा कोरबा न्यायालय शाखा की चर्चित कार्य प्रणाली श्री काजी रुखसार हुसैन एपीसी समग्र शिक्षा के द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय एवं डीएमएफ में संदेह भूमिका एवं कार्य प्रणाली की खबर प्रसारित की l इसकी अतिरिक्त पिछले कई दिनों से उनके द्वारा शिक्षा विभाग की अलग-अलग तथा आधारहीन खबरें प्रसारित की जाती रही है जिससे विक्षुद्ध होकर इन अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं थाना प्रभारी रामपुर में भुवनेश्वर महतो पत्रकार के विरुद्ध जांच करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है l
*क्या है आरोप**लगातार ब्लैकमेलिंग अवैध वसूली एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले पत्रकार भुवनेश्वर महतो हसदेव एक्सप्रेस एवं प्रखर समाचार पत्र के खिलाफ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खोला मोर्चा*
जिला शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारियों से लगातार एक-एक कर वसूली करने वाले पत्रकार श्री भुवनेश्वर महतो के विरुद्ध जिला शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक जिला कोरबा एवं थाना प्रभारी रामपुर को आवेदन प्रस्तुत कर FIR की मांग की हैं
*भुवनेश्वर महतो ने स्वयं की शादी के लिए मांगे थे पैसे*
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ जिला शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने यह भी उल्लेखित किया है कि श्री भुवनेश्वर महतो के द्वारा स्वयं की शादी के लिए भी पैसे की मांग की गई थी l
बरहाल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लामबंद होते हुए सामूहिक रूप से भुवनेश्वर महतो पत्रकार हसदेव एक्सप्रेस एवं प्रखर समाचार के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने की मांग की है अब यह देखना होगा कि आगे विभाग इन पर क्या कार्रवाई करता है सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि विभागीय अधिकारी श्री भुनेश्वर महतो से त्रस्त है एवं इनके विरुद्ध मानहानि का दावा भी करेंगे l


जॉच में होगा खुलासा / आवेदन पत्र पर जाँच होने पर सच्चाई सामने आ जायेगी ,अगर अधिकारी अपना काम ईमानदारी से कर रहे है तो उन्हें किसी भी ब्लैकमेलर से इतना खौफ क्यो ,,उन्हें अपना काम करते रहना चाहिए ,ज्यादा डर दाल में कुछ काला की तरफ भी इशारा करता है , क्योंकि सोना तपकर ही अपना वेल्यू बढ़ाता है ,

