‘KISS नहीं करूंगा’, जब Sanjay Dutt ने इस हीरोइन संग इंटीमेट सीन करने से किया इनकार, खौल गया था डायरेक्टर का खून

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

एक बार संजय दत्त (Sanjay Dutt) को अपनी को-एक्ट्रेस को किस करना था लेकिन एक्टर ने साफ इनकार कर दिया था। इससे डायरेक्टर ने उन्हें पाखंडी बताया था।

HighLights

  1. संजय दत्त ने किस करने से कर दिया था इनकार
  2. महेश भट्ट को नहीं पची थी किस न करने की वजह
  3. हीरोइन भी किसिंग सीन को लेकर थीं नर्वस

90 के दशक में संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उसमें एक किसिंग सीन की डिमांड थी, लेकिन एक्टर ने हीरोइन को किस करने से इनकार कर दिया। इस बात से सेट का माहौल टेंशन में आ गया था।

यह किस्सा फिल्म 90s की सुपरहिट फिल्म सड़क (Sadak) का है जिसे महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ लीड रोल में महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) थीं।

संजय दत्त-पूजा भट्ट का किसिंग सीन किस्सा

जब पूजा भट्ट सड़क मूवी में काम कर रही थीं, उस वक्त वह सिर्फ 19 साल की थीं। वहीं, संजय दत्त अपने 30s में थे। फिल्म में एक सीन था, जहां संजय को पूजा को किस करना था। इस सीन को फिल्माने को लेकर एक्टर काफी नर्वस थे। फिर उन्होंने मना ही कर दिया कि वह पूजा को किस नहीं करेंगे।

Pooja Bhatt Sanjay dutt kiss

संजय दत्त को किस करने से झिझक रही थीं पूजा

यह खुलासा खुद पूजा भट्ट ने अपने पॉडकास्ट द पूजा भट्ट शो में किया है। उन्होंने बताया कि इंटीमेट सीन कभी भी जरूरी काम नहीं, बल्कि एटीट्यूड है। उन्होंने बताया कि वह खुद भी एक्टर के साथ किसिंग सीन करने को लेकर नर्वस थीं। पूजा ने याद किया-

मुझे संजय दत्त को किस करना था और मैं पास की किसी चट्टान के नीचे छुप जाना चाहती थी।

संजय दत्त के इनकार से भड़क गए थे महेश भट्ट

एक तरफ पूजा भट्ट नर्वस थीं तो दूसरी तरफ संजय दत्त भी काफी असहज थे। इसलिए उन्होंने सीन करने से ही इनकार कर दिया था। एक्टर ने इस इनकार की जो वजह दी, वो महेश भट्ट को जरा भी रास नहीं आई थी। इस बारे में पूजा ने बताया-

उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें किस नहीं करूंगा, मैंने उन्हें उनके बचपन से देखा है।’ तो मेरे पापा (महेश भट्ट) ने कहा, ‘यह पूरी तरह पाखंड है। अगर तुम उन्हें किस नहीं कर सकते हो तो तुम्हें किसी और की बेटी को किस करने का कोई हक नहीं है।’

Sadak Movie

सालों बाद पूजा-संजय ने की थी वापसी

पूजा भट्ट ने करीब तीन दशक के बाद सड़क मूवी के सीक्वल सड़क 2 में संजय दत्त के साथ वापसी की थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में थे, जबकि पूजा ने कैमियो किया था।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!