सूर्या को कप्तान बनाने के पीछे थे ये 4 बड़े नाम, जय शाह के अलावा लिस्ट में कौन? खुद ‘SKY’ ने खोला राज

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सूर्यकुमार यादव ने भारत को तीसरी बार टी20 विश्व कप जिताने के बाद खुलासा किया कि उन्हें कप्तान बनाने में जय शाह, अजीत अगरकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा का भरोसा था। उन्होंने बताया कि गौतम गंभीर का नाम उन चार लोगों में शामिल नहीं था जिन्होंने उनके कप्तान बनने का फैसला किया।

HighLights

  1. किसने सूर्यकुमार यादव को टी20आई कप्तान बनाने का सोचा?
  2. गौतम गंभीर का नहीं लिया कप्तान सूर्या ने नाम

 Suryakumar Yadav Statement: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की। वो भारत को ये कामयाबी दिलाने वाले तीसरे कप्तान बने। उनसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इतिहास रचा था।

हालांकि, सूर्या का बतौर कप्तान के लिए चुने जाना थोड़ा सरप्राइजिंग था, क्योंकि रोहित जब कप्तान थे तब सूर्या टीम के उप-कप्तान भी नहीं थे।

किसी को ये लगा कि हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग के दौरान सूर्यकुमार केकेआर के उप-कप्तान थे, तो इस वजह से उन्हें भारत की कैप्टनेंसी जिम्मेदारी दी गई, लेकिन अब सूर्या ने उन 4 लोगों के नाम का खुलासा किया, जिनकी वजह से उन्हें टी20आई कप्तान के तौर पर चुना गया। हैरान कर देने वाली बात रही उन 4 में गौतम गंभीर का नाम नहीं शामिल हैं।

इन 4 दिग्गजों ने तय किया था सूर्या को T20I कप्तान बनाना

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीईआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़., पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भरोसे की वजह से सूर्या को प्रमोशनल मिला और वो कप्तान के रूप में उन्हें चुना गया।

एक समय था जब जय भाई, जो उस समय बीसीसीआई के सचिव थे, ने श्रीलंका सीरीज से तीन-चार दिन पहले मुझे फोन किया था। उन्होंने मुझे बताया कि आगे के लिए मुझे टी20 टीम का कप्तान बनाया जा रहा है। हां, उन्होंने मुझे सबसे पहले फोन किया था

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, “लेकिन मुझे पूरा यकीन था कि यह सब रोहित भाई और अजीत भाई ने उस समय प्लान किया था। गौतम भाई बाद में इसमें शामिल हुए। उन्होंने, राहुल सर – (राहुल द्रविड़, जो उस समय कोच थे) के साथ जय भाई से इस बारे में चर्चा की। फिर उन्होंने फैसला किया कि आगे के लिए मुझे भारत की कप्तानी करनी चाहिए”।

बता दें कि सूर्यकुमार ने भारत की टी20 टीम के कप्तान के रूप में 52 में से 42 मैच जीते हैं, जिसमें उनकी जीत का प्रतिशत 80 से अधिक है। कप्तान के रूप में, उन्होंने स्थायी रूप से इस भूमिका को संभालने के बाद से एक भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज नहीं हारी है। 35 साल के सूर्यकुमार, भारत के टी20 कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत के मामले में रोहित से सिर्फ आठ जीत पीछे हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!