IPL 2026: ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने खड़ी की मुसीबतें, 3 फ्रेंचाइजी को झटका पर CSK झेलेगा सबसे बड़ा गम

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

आईपीएल 2026 के लिए ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। तीन तेज गेंदबाज टी20 लीग के शुरूआती चरण से बाहर रहेंगे जबकि एलिस बाहर हो गए हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. आईपीएल 2026 से पहले तीन फ्रेंचाइजी को लगा झटका
  2. ऑस्‍ट्रेलिया के तीन गेंदबाज शुरूआती चरण से रहेंगे बाहर
  3. सीएसके के नाथन एलिस आईपीएल 2026 से हुए बाहर

 आईपीएल 2026 से पहले ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल होने के कारण आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। वहीं, मिचेल स्‍टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शुरूआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे।

आईपीएल 2026 की शुरूआत 28 मार्च को होगी। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है और यही वजह है कि उनकी वापसी में किसी प्रकार की जल्‍दबाजी से परहेज कर रहा है। ऑस्‍ट्रेलिया का आगामी कार्यक्रम व्‍यस्‍त है और वो चाहता है कि प्रमुख खिलाड़ी फिट रहे।

ऑस्‍ट्रेलिया को अगले साल करीब 21 टेस्‍ट मैच खेलने हैं। इसमें साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्‍लैंड के दौरे शामिल हैं। इसके अलावा 2027 में ऑस्‍ट्रेलिया को अपने वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब की रक्षा भी करना है। ऑस्‍ट्रेलिया की ‘त्रिमूर्ति’ स्‍टार्क, हेजलवुड और कमिंस की उपलब्‍धता उनकी प्रगति पर निर्भर करेगी।

चारों तेज गेंदबाज चोटिल

बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान पैट कमिंस ने पीठ दर्द की समस्‍या के कारण पिछले साल एशेज सीरीज के केवल एक टेस्‍ट में हिस्‍सा लिया। वहीं, जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एड़ी की चोट से जूझने के कारण पूरी सीरीज से बाहर रहे। इसके बाद वो टी20 वर्ल्‍ड कप भी नहीं खेल सके।

मिचेल स्‍टार्क ने एशेज सीरीज के पांचों टेस्‍ट खेले, लेकिन टी20 प्रारूप से संन्‍यास के कारण टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर रहे। 36 साल के स्‍टार्क ने पिछले 12 महीनों में टेस्‍ट क्रिकेट में मोहम्‍मद सिराज के बाद सबसे ज्‍यादा गेंदें डालने का कारनामा किया। इसलिए उनका काफी ध्‍यान रखा जा रहा है। वहीं, नाथन एलिस को टी20 वर्ल्‍ड कप के दौरान दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी और वो आईपीएल 2026 से बाहर हुए।

ईशान किशन बने कप्‍तान

याद दिला दें कि आईपीएल 2026 में 16 ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं, जिसमें ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्‍टोइनिस और टिम डेविड जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने हाल ही में घोषणा की है कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्‍तानी करेंगे। अभिषेक शर्मा ऑरेंज आर्मी के उप-कप्‍तान होंगे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!