कोरबा एस पी जितेंद्र शुक्ला के चार्ज संभालते ही सख्त वाहन चेकिंग, अब तक 12 लाख नगद एवं 23 लाख के आभूषण जब्त ,नहीं चलती सिफारिश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा // कोरबा के नए पुलिस अधीक्षक जो जनता की सुरक्षा को लेकर काम करते है ,छत्तीसगढ़ के कोरबा में ऐसे तो कई एसपी आए और यहां से ट्रांसफर हो गए, लेकिन वर्तमान में एक ऐसा एसपी कोरबा जिला को मिला है कि जो किसी अधिकारी या मंत्री के बोलने से कोई गैर जरूरी काम नहीं करते हैं बल्कि जनता के लिए काम करते हैं, जनता की सुरक्षा ही उनका संकल्प है। जी हां ये एसपी है आईपीएस जितेंद्र शुक्ला। आपको बता दें इनके साथ एक ऐसा ही वाक्या हुआ था जो प्रदेश में काफी चर्चित रहा।

छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा ने पत्र के माध्यम से टीआई का ट्रांसफर करने के लिए एसपी जितेंद्र शुक्ला को भेजा गया था। जितेन्द्र शुक्ला उस समय सुकमा जिले के SP थे। जिसके जवाब में एसपी जितेंद्र शुक्ल ने सीधी तरह से लिखकर जवाब दिया है कि मैं कानून व्यवस्था बनाने के लिए जिम्मेदार हूं लेकिन मेरे अधीनस्थ किसी अधिकारी या कर्मचारी का ट्रांसफर जो मेरे अधीन है आपके शिकायत करने पर उसका मैं ट्रांसफर नहीं कर सकता। इसके बाद देखते ही देखते मामला राज्य सरकार तक जा पहुंचा। इसके बाद SP का ट्रांसफर हो गया।

आपको बता दे की जितेंद्र शुक्ला को कोरबा जिले में आचार संहिता के बाद निर्वाचन आयोग के आदेश पर पर कोरबा का एसपी बनाया गया है। जिले में आते हैं अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। उनके कार्य को देखने से पता चलता है कि गुड पुलिसिंग क्या है। जिले में आते ही उन्होंने पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सख्त आदेश दिया कि किसी तरह की क्राइम की घटना शहर में ना घटे, साथ ही शहर अलग-अलग चेकिंग प्वाइंट बनाया जाए। जिससे आपराधिक तत्व पकड़ने में आसानी हो। पुलिस लगातार शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। आचार संहिता के लगते हैं पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। चुनाव में किसी तरह की अनहोनी ना हो इसके लिए पुलिस सतर्क है।

जानें कौन है SP Jitendra Shukla
SP Jitendra Shukla मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं, इनकी पढ़ाई प्रयागराज(इलाहाबाद) में हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होनहार थे। कक्षा दसवीं में 76 प्रतिशत व कक्षा 12वीं में 60% अंक प्राप्त किए थे। कॉलेज की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई थी। 2012 में सिविल सेवा की परीक्षा पास कर आईपीएस बने। उनके पिता हरिकांत शुक्ला यूपी रोडवेज के अधिकारी थे, जिनका निधन वर्ष 2015 में हो गया। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उस समय परिवार को संभाले और अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाया हैं। कोरबा में जब से एसपी जितेंद्र शुक्ला आए हैं। तब से जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाकर अपराधी प्रवृत्ति व अवैध तरीके से आभूषण एवं रकम ले जाते हुए लोगों पर बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। आप को लेख अच्छी लगी तो खबर शेयर करें।

सख्त वाहन चेकिंग, अब तक 12 लाख नगद एवं 23 लाख के आभूषण जब्त
एसपी जितेंद्र शुक्ला के जिले का चार्ज संभालने के 24 घंटे के भीतर ही जिलेभर में सख्ती से वाहन चेकिंग शुरू हो गई। पहले दिन रविवार को मानिकपुर पुलिस ने 3 लाख रुपए कीमती सोना-चांदी का आभूषण पकड़ा तो दूसरे दिन सोमवार को हरदीबाजार पुलिस ने 10 लाख रुपए कीमती आभूषण जब्त किया। उसी रात में बांगो पुलिस ने 8 लाख रुपए नगदी एवं मानिकपुर पुलिस ने 2 लाख रुपए नगदी रकम पकड़ा। तीसरे दिन मंगलवार को दीपका पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार में बिना दस्तावेज 10 लाख रुपए के आभूषण का अवैध परिवहन पकड़ा। बुधवार की रात कटघोरा पुलिस ने 2 लाख रुपए नगद रकम पकड़ा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles