5 दिन में लूट लिए 6 अमेरिकी बैंक, फिर भी हाथ आए सिर्फ 56000 रुपये

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

न्यूयॉर्क में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लुटेरे ने पांच दिनों में छह बैंकों को लूटा। हालांकि, इस दौरान उसे कुल मिलाकर केवल 605 डॉलर ही मिल पाए।

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में लूटेरे ने 5 दिनों में 6 बैंक लूटे गए
  2. लुटेरे गुस्तावो टोरेस ने कुल 605 डॉलर चुराए
  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी

अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लुटेरे ने पांच दिनों के भीतर छह बैंकों में लूट की घटना को अंजाम दिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसने इस दौरान कुल मिलाकर केवल 605 डॉलर (लगभग 56,000 रुपये) ही लूट सका।

दरअसल, 33 वर्षीय गुस्तावो डीजेसस टोरेस ने न्यूयॉर्क के चेस बैंक की अलग-अलग शाखाओं लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पिछले सप्ताह चेस बैंक की एक शाखा में घुसकर और अकाउंटेंट को एक नोट देकर इस घठना को अंजाम दिया था। इस दौरान नोट में लिखा था कि अगर लोगों ने पैसे नहीं दिए तो उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

दो दिन बाद फिर शुरू किया वही धंधा

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहली लूट के दो दिन बाद, टोरेस ने फिर इस तरह की घटना को अंजाम दिया। उसने उसी बैंक की अलग-अलग शाखाओं को निशाना बनाया। दो मौकों पर, टोरेस को मामूली सफलता मिली और उसने क्वींस के जैक्सन हाइट्स स्थित एक शाखा से 320 डॉलर और ब्रुकलिन के फ्लैटबुश में नॉस्ट्रैंड एवेन्यू स्थित एक शाखा से 265 डॉलर लूट लिए।

हालांकि, हार्लेम के वेस्ट 125वीं स्ट्रीट पर एक बैंक में लूट के दौरान, वह केवल 20 डॉलर ही लेकर भागने में सफल हो पाया। इस तरह उसने पांच दिनों के भीतर कुल छह बैंकों में लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें तीन बैंकों की कोशिश नाकाम रहीं।

5 दिनों में 6 बैंकों में लूट

33 वर्षीय गुस्तावो डीजेसस टोरेस ने पांच दिनों में न्यूयॉर्क के छह बैंकों को लूटा और इस दौरान उसने केवल 605 डॉलर ही मिल पाया। वह केवल 605 डॉलर की मामूली रकम लेकर ही फरार हुआ।

आरोपी की तलाश जारी

घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी टोरेस की पहचान की। एक तस्वीर में टोरेस को एक आम यात्री की तरह मेट्रो प्लेटफॉर्म पर कॉफी का कप और हेडफोन लिए खड़ा देखा जा सकता है। यह तस्वीर डाउनटाउन ब्रुकलिन में एक असफल बैंक डकैती और नॉस्ट्रैंड एवेन्यू स्थित चेस बैंक की एक शाखा में उसकी ‘सफल’ 265 डॉलर की डकैती के बीच के 57 मिनट के छोटे से अंतराल में ली गई थी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!