27.1 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 1, 2026

Korba Jandarshan : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सुनी 106 शिकायतें, बिजली बिल सुधार के लिए विशेष शिविर के निर्देश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा, // कोरबा जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस जनदर्शन में शहरी और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने बिजली बिल सुधार, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वास्थ्य सहायता, तालाब मरम्मत, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने जैसी विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 106 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र जांच कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विशेष रूप से बिजली बिल सुधार से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्युत विभाग को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार नियमित रूप से विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित परीक्षण किया जाए और पात्र हितग्राहियों को राहत प्रदान की जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिविरों की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचारित की जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने आमजनों की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह भी पढ़े 👇👇

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक जिले में* अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ प्रतिबंधित*

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl

पेंड्रारोड से गेवरारोड रेल लाइन के 24वें किलोमीटर, ग्राम भाड़ी तक ट्रायल इंजन सफलतापूर्वक संचालित

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!