Afghanistan beat Pakistan by 8 runs: अफगानिस्तान ने जारी आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में एक और धमाका किया है. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मुकाबले में 8 विकेट से रौंद कर जारी टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. सेमीफाइनल के लिए अहम मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए थे और अफगानिस्तान को जीत के लिए 283 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 8 विकेट रहते ही मैच अपने नाम किया. अफगानिस्तान ने इससे पहले 15 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की थी. इंग्लैंड को हराकर अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था जिससे पूरा विश्व क्रिकेट हैरान रह गया था. वहीं अब अफगानिस्तान ने 9 दिन बाद एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है.

अफगानिस्तान की वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली जीत है. इससे उसके पांच मैच में चार अंक हो गए हैं. पाकिस्तान के भी इतने ही अंक हैं लेकिन लगातार तीसरी हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है. अफगानिस्तान इस जीत के साथ अंक तालिका में 6वें स्थान पर आ गई है जबकि पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है


