‘आज भी अफसोस है’, 2011 वनडे वर्ल्‍ड कप में रोहित शर्मा को क्‍यों नहीं मिली जगह? तब के चीफ सेलेक्‍टर ने गिनाए कारण

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

2007 टी20 विश्‍व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे रोहित शर्मा को 2011 वनडे विश्‍व कप के स्‍क्वॉड में जगह नहीं मिली थी।

  1. भारतीय ने जीता था 2011 विश्‍व कप
  2. फाइनल में श्रीलंका को दी थी मात
  3. धोनी ने लगाया था विजयी सिक्‍स

 वनडे विश्‍व कप 2011 की मेजबानी भारत, श्रीलंका और बांग्‍लादेश ने की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत ने 28 साल के सूखे को खत्म किया था। फाइनल में धोनी ने विजयी सिक्‍स लगाया था।

2007 टी20 विश्‍व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे रोहित शर्मा को 2011 वनडे विश्‍व कप के स्‍क्वॉड में जगह नहीं मिली थी। ऐसे में गाहे-बगाहे यह सवाल उठता है कि आखिरी रोहित को टीम में जगह क्‍यों नहीं दी गई थी?

पूर्व चीफ सेलेक्‍टर ने किया खुलासा

बीसीसीआई के पूर्व चीफ सेलेक्‍टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारत की 2011 विश्व कप टीम से रोहित शर्मा को बाहर रखने के फैसले पर खुलकर बात की है। उन्‍होंने स्वीकार किया कि विश्व कप के लिए रोहित को न चुनने का उन्हें आज भी अफसोस है, लेकिन सेलेक्‍शन प्रॉसिस के पीछे की रणनीति ऐसे खिलाड़ियों को चुनना था जो कुछ ओवर भी फेंक सकें।

मुझे माफ करना बॉस

श्रीकांत ने अयाज मेमन को ‘द वीक’ पॉडकास्ट पर बताया, “मुझे आज भी उसके लिए बुरा लगता है। मैंने पिछले साल रोहित से कहा था, मुझे माफ करना बॉस। यह जानबूझकर नहीं किया गय था। बस हम ऐसे खिलाड़ियों को लेना चाहते थे जो आधे ऑलराउंडर हों। हमारी सोच 1983 विश्व कप जैसी ही थी। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन था? युवराज सिंह, गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन किया। हमारे पास सहवाग, सचिन, रैना और यूसुफ पठान थे, सभी गेंदबाजी करते थे। हरभजन के बैकअप के तौर पर अश्विन थे। यूसुफ पठान भी ऑलराउंडर हैं।”

अगले विश्‍व कप पर रोहित की नजर

दो बार टी20 विश्व कप (2007, 2024) और दो बार चैंपियंस ट्रॉफी (2013, 2025) जीतने के बावजूद रोहित अभी तक वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। 2023 विश्‍व कप में रोहित की कप्‍तानी वाली टीम फाइनल में पहुंची थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले गए फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत का तीसरा खिताब जीतने का सपना चूर कर दिया था। अब 2027 में वनडे विश्‍व कप खेला जाएगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!