BoB Sports Quota Vacancy 2026: खिलाड़ियों के लिए बैंक में बिना परीक्षा भर्ती, वेतन 64480 तक; जानें पात्रता

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Bank of Baroda Sports Quota Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 30 क्लर्क पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 22 अप्रैल से 12 मई 2026 तक होंगे। चयन लिखित परीक्षा के बिना फील्ड ट्रायल से होगा। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षणिक योग्यता और खेल में उपलब्धियां होना जरूरी है।

BoB Sports Quota Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्लेरिकल कैडर (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) में 30 मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए है, जो राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।
इस भर्ती में चयन पारंपरिक लिखित परीक्षा के बजाय खेल प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद फील्ड ट्रायल के जरिए होगा, जिसमें उनके खेल कौशल और अनुभव का मूल्यांकन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

पंजीकरण प्रक्रिया आज, 22 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई 2026 को समाप्त होगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि के दौरान बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन शुरू: 22 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मई 2026

कुल पद और खेलवार रिक्तियां

इस भर्ती में कुल 30 पद हैं, जिनमें 24 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं:

क्रिकेट (दिल्ली, मुंबई) 9 पद (पुरुष)
कबड्डी (मुंबई) 11 पद (6 पुरुष, 5 महिला)
टेबल टेनिस (चेन्नई, मुंबई) 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला)
फुटबॉल (मुंबई) 8 पद (पुरुष)
कुल पद 30

पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • खेल उपलब्धियां: उम्मीदवार ने राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य या देश का प्रतिनिधित्व किया हो या जूनियर नेशनल, खेलो इंडिया या इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर पर भाग लिया हो।
  • आयु सीमा: आवेदकों को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

  • आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग
  • फील्ड ट्रायल (खेल प्रदर्शन का मूल्यांकन)
  • अंतिम चयन

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन पूरी तरह खेल प्रदर्शन पर आधारित रहेगा।

वेतन और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को 24,050 से 64,480 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधाएं और अन्य बैंक भत्ते दिए जाएंगे। नियुक्ति के बाद 6 महीने की प्रोबेशन अवधि होगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 850 रुपये
  • एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक: 175 रुपये

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles