बेंगलुरु में फॉक्सकॉन फैक्ट्री के टॉयलेट में एक 19 वर्षीय युवती पर अपने नवजात बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- बेंगलुरु में 19 वर्षीय युवती पर नवजात की हत्या का आरोप।
- फॉक्सकॉन फैक्ट्री के टॉयलेट में बच्चे को जन्म देकर हत्या की।
- सामाजिक बदनामी के डर से उठाया गया यह कदम।
बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 19 साल की एक युवती पर अपने नवजात बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, यह घटना Foxconn की फैक्ट्री में हुई, जो एप्पल के आईफोन बनाती है।
आरोप है कि युवती ने बुधवार को फैक्ट्री के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर नवजात की हत्या कर दी और शव को एक बैग में रख दिया। पुलिस को शक है कि प्रसव अचानक हुआ, जब वह शौचालय गई थी और इसकी पहले से कोई योजना नहीं थी।
कैसे सामने आया मामला?
यह घटना तब सामने आई जब एक अन्य कर्मचारी टॉयलेट में गया और वहां नवजात का शव देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत जन्म के बाद हुई थी और यह एक हत्या का मामला है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी युवती की पहचान की।

