मरवाही : राजारानी मोहल्ले में भीषण जल संकट, नल-जल योजना हुई फेल, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मरवाही /24/04/26 //जीपीएम जिला के मरवाही विधानसभा के चनाडोंगरी पंचायत  के राजारानी मोहल्ले से इस वक्त एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। जहां स्थानीय लोग इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। मोहल्ले के रहवासियों का कहना है कि नल-जल योजना पूरी तरह फेल साबित हो रही है।यहां लोगो के घर मे नल तो सालो से लगा दिया गया है पर उससे एक बूंद जल आज तक नहीं आया है, सरकार की यह योजना पूरी तरह सफ़ेद हाथी साबित हो रहा है,इलाके में लगा एकमात्र हेंडपम्प पानी निचे जाने के कारण ख़राब पड़ा है । जिसके कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा।
ग्राउंड पर जब हमारी टीम ने लोगों से बात की, तो उन्होंने साफ कहा कि खेतो की ठोड़ी ही एकमात्र सहारा है। लेकिन वो भी बड़ी मास्कत से जल निकाला जाता है । ऐसे में पूरे मोहल्ले को उसी पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिससे लोगों में भारी नाराज़गी है।
अब बड़ा सवाल ये है कि जब सरकार की नल-जल योजना का लाभ लोगों तक पहुंचना ही नहीं है, तो आखिर जिम्मेदार कौन है? और कब तक राजारानी गाँव के लोग ऐसे ही पानी के लिए परेशान होते रहेंगे।

यह भी पढ़े 👇👇

जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

 

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वी -12वी का रिजल्ट कब जारी करेगा? देखे लेटेस्ट अपडेट


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles