आधार कार्ड में नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी को घर बैठे आसानी से अपडेट की जा सकती है। यह प्रक्रिया आधार ऐप के माध्यम से स्टेप-बाय-स्टेप पूरी की जा सकती है, हमने आर्टिकल में डिटेल में प्रोसेस बताया है।
Aadhaar Card Update Process: आधार कार्ड आज देश के हर नागरिक की पहचान से जुड़ा हुआ है। इसके बिना कोई भी महत्वपूर्ण काम होना संभव नहीं। अगर इसमें सही या पुरानी जानकारी दर्ज हो तो इसके इस्तेमाल में परेशानी आ सकती है। इसलिए ये ध्यान रखें कि आधार कार्ड में मौजूदा डिटेल्स पुरानी न हो।
अगर आपके आधार कार्ड में कोई डिटेल गलत या पुरानी है जैसे नाम, पता और मोबाइल नंबर, तो घबराने की बात नहीं है। क्योंकि इसे घर बैठे आसानी से ठीक किया जा सकता है।
Aadhaar Card में कैसे करें बदलाव?
आप यह सभी डिटेल्स आधार ऐप के जरिए बड़ी आसानी से बदल सकते हैं। इसे प्ले स्टोर के जरिए अपने फोन में डाउनलोड किया जा सकता है। अगर पहली बार ऐप का उपयोग कर रहे हैं तो रजिस्टर कर लॉगिन करें। बिना रजिस्ट्रेशन के आप ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
स्टेप 1- लॉगिन करने के बाद Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2- अगर आपको नाम बदलना है तो इसका चयन दिए गए विकल्प के अनुसार करें।
स्टेप 3- अब जो डिटेल्स और दस्तावेज मांगे गए है, उसे दर्ज कर ले।
स्टेप 5- लास्ट में आपको मांगे गए चार्ज पे कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
मोबाइल नंबर कैसे बदले?
स्टेप 1- इसके लिए भी आपको Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसमें आपसे फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन मांगी जाएगी, इसे पूरा कर लें।
स्टेप 3- जैसे ही वेरिफिकेशन पूरी हो जाए नया मोबाइल नंबर दर्ज करें। अगर कोई डिटेल मांगी जाती है तो इसे भी भर दें।
स्टेप 4- लास्ट में जो भी चार्ज आपसे मांगा जाए उसकी पेमेंट कर फॉर्म सबमिट कर दें।
एड्रेस कैसे बदले?
स्टेप 1- इसके लिए आपको Update Address Online वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप 2- यहां आपको एड्रेस बदलने का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब जो भी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएं, उसे सबमिट कर दें।
स्टेप 4- डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स देने के बाद मांगे गए चार्ज का भुगतान कर दें।
आप ऐप के जरिए इन सभी बदलावों का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

