Reliance Industries Share Target: मुकेश अंबानी की कंपनी के शेयरों पर 5 बड़े टारगेट, किसने दिया सबसे बड़ा भाव?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद तेजी से कारोबार कर रहे हैं। नोमुरा, मॉर्गन स्टैनली, मैक्वेयरी, सीएलएसए और गोल्डमैन सेस जैसी ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयरों के लिए नए टारगेट प्राइस जारी किए हैं।

  1. चौथी तिमाही के नतीजों के बाद रिलायंस के शेयर में तेजी।
  2. ब्रोकरेज फर्म्स ने रिलायंस के शेयरों पर नए टारगेट प्राइस दिए।
  3. O2C मार्जिन और रिटेल प्रदर्शन पर ब्रोकरेज फर्म ने दी राय।

 मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Shares) के शेयर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद 1 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। RIL ने शनिवार को वित्त वर्ष 26 की मार्च तिमाही के रिजल्ट जारी किए थे। इन नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों (Reliance Industries Share Target) पर नए टारगेट प्राइस दिए हैं। इनमें नोमुरा, मॉर्गन स्टैनली मैक्वेयरी, सीएलएसए और गोल्डमैन सेस जैसे ब्रोकरेज फर्म शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 27 अप्रैल को 1313 रुपये पर ओपन हुए और शुरुआती कारोबार में 1345 रुपये का हाई लगा दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 वीक हाई 1611.80 रुपये है जो इस शेयर ने इस साल 5 जनवरी को लगाया था। आइये आपको बताते हैं ब्रोकरेज फर्म ने आरआईएल के शेयरों पर क्या टारगेट प्राइस दिए, और Q4 रिजल्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गोल्डमैन सेस का RIL पर टारगेट

इस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,910 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कमजोर O2C मार्जिन के कारण Q4 EBITDA में कमी आई और हायर क्रूड प्रीमियम और लॉजिस्टिक्स लागत ने मजबूत प्रोडक्ट क्रैक को बेअसर कर दिया। हालांकि, आगामी तिमाहियों में मार्जिन में सुधार की उम्मीद है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर CLSA का टारगेट

सीएलएसए ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 1800 रुपये टारगेट प्राइस दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का चौथी तिमाही का PAT अनुमान से 2% अधिक रहा, लेकिन O2C और रिटेल दोनों का प्रदर्शन पूर्वानुमान से कमजोर रहा। ईरान युद्ध के कारण उपलब्धता संबंधी चुनौतियों, कीमतों में अत्यधिक अस्थिरता और बीमा तथा शिपिंग लागत में वृद्धि के चलते ओ2सी में मार्जिन हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया।

RIL के शेयरों पर मॉर्गन स्टैनली का टारगेट

मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर ₹1803 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि मार्च-25 तिमाही में रिटेल सेक्टर में उम्मीद से बेहतर वृद्धि दर्ज की गई, जिसका नेतृत्व क्विक कॉमर्स, फैशन और ग्रॉसरी ने किया; एफ.एम.सी.जी. राजस्व में 2.2 गुना वृद्धि हुई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Macquarie का टारगेट

इस ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर सबसे कम 1570 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मैक्वेयरी का मानना है कि चौथी तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहे। रिजनल बेंचमार्क रिफाइन प्रोडक्ट मार्जिन में उछाल के बावजूद, ऑयल-टू-केमिकल्स सेगमेंट में तिमाही आधार पर ईबीआईटीडीए में गिरावट देखी गई, क्योंकि कच्चे तेल की उपलब्धता (स्रोत, लॉजिस्टिक्स, बीमा) ने उत्पादन को सीमित कर दिया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पर Nomura का टारगेट

नोमुरा ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 1680 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि, इस ब्रोकरेज फर्म ने भी मानना कि चौथी तिमाही में O2C और E&P कंपनियों के अनुमान से कम प्रदर्शन के कारण नतीजे कमजोर रहे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!