IPL 2026 Playoffs: किसकी जगह पक्की, कौन होगा बाहर? 2 टीमों का खेल खत्म! देखें पूरा गणित

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

IPL 2026 Playoffs Scenario Updated: डीसी को 9 विकेट से रौंदने के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में 12 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है। आरसीबी और पीबीकेएस की प्लेऑफ की जगह लगभग पक्की हो गई है।

 आईपीएल 2026 के 39वें मैच में आरसीबी ने डीसी को 9 विकेट से रौंदकर सीजन की अपनी छठी जीत हासिल की। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। डीसी की इस हार के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका में जो स्थिति बन रही है, उससे लगता है कि दो टीमों की प्लेऑफ में एंट्री पक्की है और दो ऐसी टीमें है जिनका बाहर होना भी लगभग तय नजर आ रहा है।

ऐसे में जानते हैं आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस में कौन-सी टीम बनी हुई है और कौन-सी ऐसी टीम है जो अगर-मगर के चक्कर में फंसी हुई है। आइए जानते हैं पूरा समीकरण आसानी से यहां।

IPL 2026 Playoffs Scenario में कौन-सी टीम सबसे आगे?

मौजूदा आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की टीम एक ऐसी एकमात्र टीम है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम ने अपने सभी 7 मैच जीते है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। पीबीकेएस ने 7 में से 6 मैच जीते हैं और उनके पास कुल 13 अंक है और वो अंक तालिका के टॉप पर विराजमान है। ऐसा लगता नहीं कि टीम को किसी नेट रन रेट की भी जरूरत पड़ेगी और उनके प्लेऑफ में जाने की पूरी 95 प्रतिशत चांस है।

दूसरे नंबर पर है आरसीबी की टीम, जिन्होंने सोमवार को डीसी को 9 विकेट से मात देकर एकतरफा अंदाज में मैच जीता। उस जीत से आरसीबी के नेट रन रेट को काफी बूस्ट मिला है। टीम ने 8 में से 6 मैच जीते है और उसेक पास 12 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे पायदान पर विराजमान है। नेट रन रेट उनका +1.919 का हो गया है, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें 90 प्रतिशत है।

तीसरे नंबर पर है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जिन्होंने अभी तक अपने 8 में से 5 मैच में जीत हासिल की है, जबकि तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की टीम के पास 10 अंक है और उनका नेट रन रेट +0.815 का है। हैदराबाद की टीम को अगले 6 मैच में से अपने कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, ताकि वो 16 अंक के सुरक्षित आंकड़ा छू सकें और उनके प्लेऑफ में जाने की अभी 80 प्रतिशत चांस है।

चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स की टीम, जिन्होंने भी अभी तक अपने 8 मैच में से 5 में जीत हासिल की है और वो 10 अंक के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। उनका नेट रन रेट हैदराबाद से कम है, जो है +0.602। ऐसे में उन्हें भी अपने अगले 6 में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे, ताकि वो 16 अंक हासिल कर सके।

पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में से 4 मैच में जीत के साथ 8 प्वाइंट्स के साथ मौजूद है। जीटी की टीम को टॉप-4 में जगह बनानी है तो उन्हें अपने बाकी बचे मैच में से कम से कम 4 मैच जीतने होंगे। ये आसान तो नहीं है, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें ये जीत चाहिए होगी।

इन दो टीमों का हाल बेहाल

प्लेऑफ में जो दो टीमों के पहुंचने की सबसे कम उम्मीदें है वो है लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस, जो मौजूदा समय में अंक तालिका में सबसे नीचे है। लखनऊ की टीम ने 8 मैच में सिर्फ 4 अंक हासिल किया है, जबकि एमआई ने 7 मैच में 4 अंक हासिल किया गै। ऐसे में दोनों टीमों की स्थिति काफी नाजुक है और अब एक भी हार उनका प्लेऑफ का सपना तोड़ सकती है।

सीएसके-डीसी कर सकती कुछ चमत्कार

सीएसके और डीसी की टीम ने अपने 8-8 मैच खेल लिए हैं और वो अंक तालिक में 6-6 अंक के साथ मौजूद है। दोनों टीमों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दोनों को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें अपने बचे हुए 6 मैच में से कम से कम 5 मैच जीतने होंगे और साथ ही नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। उनके लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!