28.2 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नाम पर छपे मिले छाते और अन्य सामान : निर्वाचन विभाग ने जारी किया नोटिस : मुसीबत में पड़ सकते हैं भगत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र

 

से कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत

भगत को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी

कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। दरअसल टीम

ने अमरजीत भगत के सीतापुर के आदर्शनगर

स्थित गोदाम पर छापा मारकर साड़ियां और

खेल सामग्री जब्त की थी। उधर भिलाई में

तलाशी के दौरान एक ट्रक में पुलिस को 15

लाख के चादर मिले हैं।

सूचना पर की गई थी छापेमारी

प्रतापपुर स्थित दो गोदाम पर मुखबिर की सूचना पर निगरानी दल ने छापेमारी की और बोरों में भरकर रखे गए सामान को बरामद किया था। इसके साथ ही एक संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन को पीछा कर पकड़ा गया, जिसमें खेल सामग्री और अन्य सामान मिले। गोदाम की जांच में बोरों में भरकर रखे गए 1640 नग साड़ी, 555 नग स्पोर्ट्स जूते, 384 नग कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा छाता सहित टी शर्ट, खेल सामग्री बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री का पंचनामा बनाने के बाद जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज दी गई।

जारी किया गया नोटिस

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11, सीतापुर के रिटर्निंग ऑफिसर ने अमरजीत भगत को नोटिस जारी कर दिया है। इन सामग्रियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा होना पाया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशी को नोटिस जारी कर अपना जवाब 24 घंटे के भीतर पेश करने कहा है। विपक्ष के लिए बैठे-बिठाये यह मुद्दा मिल गया है। जानकर बताते हैं कि इस मामले में अमरजीत भगत मुसीबत में पड़ सकते हैं। वे इस संबंध में क्या जवाब देते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!