भाजपा की तरह फर्जी फार्म नही..जयसिंह ने कहा हमारी सरकार बनते ही महिला स्व सहायता समूह का होगा लोन माफ.. हर महिला के खाते में आएंगे 15 हजार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा। रविवार को कोरबा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही गृहलक्ष्मी योजना के तहत प्रदेश की सभी एक करोड़ महिलाओं वर्ष में 15 हजार रुपए के आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा जी सीधे उनके खाते में जाएगा। चुनाव के नतीजे आने के सात दिन के भीतर शपथ ग्रहण होगा और इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसी प्रकार घरेलु उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट फ्री कर दी जाएगी। उसके ऊपर जो बिल होगा, सिर्फ वही भरना होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपाईयों की तरह हम गली मोहल्लों में फर्जी फॉर्म नहीं भरवाएंगे, कि लोगों के बीच कोई भरोसा ही न रह जाए और न कोई बिचौलिया होगा। योजना सीधे हितग्राही तक पहुंचेगी। भाजपा की तरह महिलाओं को नाराज करने की हमारी कोई मंशा नहीं है, बल्कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं ने जो लोन ले रखा है, उसका कर्ज भी माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रसोई गैस की कीमतें जो केंद्र के भाजपा शासन में अभी 1200 रूपए पहुंच चुका है, हमारी सरकार बनते ही गृहणी को बड़ी बचत दी जाएगी और उसके बाद जैसे ही कोई गैस सिलेंडर लेगा तो बिल कटते ही हितग्राही के खाते में 500 रूपए की सबसीडी आ जाएगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles