मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिता की तबीयत जानने पहुंचे हास्पिटल ,ट्वीट कर दी जानकारी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर
मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गंभीर रुप से बीमार हैं। उन्‍हें रायपुर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बघेल को 21 अक्‍टूबर को अस्‍तपाल में भर्ती कराया गया था। उनका हालचाल जानने आज मुख्‍यमंत्री भूपेश अस्‍तपाल पहुंचे थे। सीएम भूपेश ने एक्‍स (ट्वीट) करके बताया कि बाबूजी अस्वस्थ हैं। नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था‌। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था। आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा‌। उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।

वहीं, अस्‍पताल की तरफ से जारी मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया है कि नंदकुमार बघेल जी 89 वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पिता को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी है। उसके साथ साथ उन्हें अनियंत्रित मधुमेह भी है । 21 अक्टूबर 2023 श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर मे भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हे वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी।

अभी वे लगभग एक माह से बिस्तर में है, हालांकि उनकी बीमारी में इलाज के कारण अब थोड़ा सुधार आया है। हायर एंटीबायोटिक व फिजियोथेरेपी और नर्सिंग केयर की वजह से अब उन्हें व्हील चेयर में बैठा कर घुमाना शुरू किया गया है। ऑक्सीजन की ब्लड में मात्रा भी सामान्य हुई है और ऑक्सीजन की जरुरत भी काम हुई है। परन्तु अभी भी उनके शरीर में दाहिने भाग का लकवा है तथा बाया भाग पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है ।उनकी तबीयक अभी गंभीर और चिंता जनक बनी हुई है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles