32 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

ठंड के समय में रायपुर पुलिस का विशेष गश्त अभियान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Raipur //राजधानी रायपुर में चोरी और लूट जैसी घटनाएं बढ़ रही है। इसके रोकथाम के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। इस तरह की घटनाओं की देखते हुए रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली है। ठंड के मौसम आते ही चोरी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना को देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही बाहरी व्यक्तियों पर सतत निगाह रखने कहा गया।

इस दौरान रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल शांतिपूर्ण चुनाव होने की सभी को शुभकामनाएं दी। एसएसपी अग्रवाल ने गुंडा और निगरानी बदमाशों पर भी लगातार निगरानी रखने को कहा है। इसके साथ ही  उनकी चेकिंग करते सक्रिय बदमाशों पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। थानों में दर्ज चोरी के लंबित प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरणों का जल्द से जल्द निकाल करने के निर्देश भी दिए हैं।

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को अपने-अपने अनुभाग और थाना क्षेत्रों में विजिबल पुलिसिंग कर अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही मारपीट सहित अन्य प्रकार के लंबित प्रकरणों जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है ऐसे प्रकरणों के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया। साथ ही साल की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करते हुए प्रकरणों का चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए निर्देशित किया गया


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!