महापौर, सभापति, शहर व ग्रामीण जिला अध्यक्ष के वार्डों में पिछड़ी कांग्रेस ,कांग्रेस के पार्षदों व पदाधिकारियों के बूथों में भी भाजपा ने ली लीड, चरण दर चरण बढ़ता गया हार का अंतर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // विधानसभा कोरबा में सत्ता पलट हो गया है। कांग्रेस के अभेद गढ़ कहे जाने वाले हाई प्रोफाइल कोरबा सीट पर पहली बार भाजपा को जीत मिली है। शुरुआती चरण से भाजपा ने जो लीड बनाकर रखी थी वह अंत तक बनी रही। चुनाव में कांग्रेस के पिछड़ने का कारण कांग्रेस पदाधिकारियों व पार्षदों के वार्ड वाले बूथों में कम वोट मिलना रहा है। महापौर, सभापति, शहर व ग्रामीण अध्यक्षों के वार्ड के बूथों में भी कांग्रेस को लीड नहीं मिली है।

कोरबा विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश एरिया नगर पालिक क्षेत्र में आता है। शहर सरकार कांग्रेस की है। इसके बाद भी कांग्रेस महापौर, सभापति और शहर तथा  ग्रामीण जिला अध्यक्ष के वार्ड में भाजपा के मुकाबले कम वोट हासिल कर सकी है। महापौर के वार्ड पंप हाउस के 6 बूथों में कांग्रेस लगभग एक हजार 46 वोटों  से पिछड़ गई भाजपा को 2904 वोट मिले हैं। इसी तरह शारदा विहार वार्ड सभापति का क्षेत्र है। यहां के चार पोलिंग बूथों में कांग्रेस को 875 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के खाते में 1651 वोट पड़े हैं। इस तरह महापौर के वार्ड की तरह ही सभापति के वार्ड में भी भाजपा ने 776 वोटों से लीड ली है। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष का वार्ड मुड़ापार क्षेत्र है। उनके क्षेत्र के 3 प्रमुख पोलिंग बूथों में कांग्रेस को बढ़त नहीं मिली है। कांग्रेस को जहां 945 तो भाजपा को 1573 वोट मिले वोट से पिछड़ना पड़ा। इसी तरह वार्ड पार्षद और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के वार्ड में कांग्रेस को बढ़त हासिल नहीं हुई। एक बूथ को छोड़ दिया जाए तो अन्य बूथों पर भाजपा का ही दबदबा रहा है। एक तरफ कांग्रेसी पार्षद और पदाधिकारियों के वार्ड में कांग्रेस पिछड़ी तो भाजपा को बढ़त मिली, जिसके कारण  हार जीत का अंतर जिले के सभी विधानसभा से अधिक का कोरबा में है। चुनावी परिणाम सामने आने के कांग्रेस की कमजोरी उजागर हो गई ।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles