Korba News बुधवारी बाजार में सडक़ पर खड़ी हो रही गाडिय़ां, लग रहा जाम*

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा।// बेतरतीब पार्किंग से कोरबा के बुधवारी बाजार की व्यवस्था चरमरा रही है। साप्ताहिक बाजार के दिन ट्रैफिक पुलिस सडक़ पर खड़ी गाडिय़ों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बुधवारी बाजार शहर का सबसे बड़ा सब्जी बाजार है।साप्ताहिक बाजार के दिन बड़ी संख्या में छोटे और फुटकर दुकानदार बाजार में अपनी अस्थाई दुकानें लगाते हैं। सब्जी खरीदने के लिए आसपास के इलाकों के लोग दुपहिया या चार पहिया गाडिय़ों में बाजार पहुंचते हैं। लेकिन पार्किंग स्थल पर अपनी गाडिय़ां खड़ी नहीं करते हैं। बल्कि फल दुकान या मेनरोड के किनारे गाडिय़ों को खड़ी कर खरीदी के लिए बाजार में चले जाते हैं। शाम होते ही सडक़ पर खड़ी होने वाली गाडिय़ों की संख्या बढ़ जाती है। इससे बाजार में आने जाने वालों को परेशानी होती है। सरस्वती शिशु मंदिर से सीएसईबी चौक या घंटाघर की ओर आने जाने वालों को परेशानी होती है। कई बार मेनरोड पर भी जाम लग जाती है। बुधवारी बाजार में पार्किंग के लिए नगर निगम की ओर से बाजार के पास में ही स्थल चिन्हित किया गया है। लेकिन यहां पर लोग दुपहिया या चारपहिया गाडिय़ों को खड़ी करने से बचते हैं। सब्जी खरीदी के लिए पहुंचने वाले अधिकांश लोग सडक़ किनारे ही मेनरोड पर गाडिय़ों को बेतरतीब ढंग से खड़ी कर देते हैं। इन्हें समझाइस देने या कार्रवाई करने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद नहीं रहती है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।”


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles