ब्रेकिंग: कल 9 मंत्री शपथ लेंगे, जानिये कल कौन कौन लेगा शपथ — ,सूत्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

*Chhattisgarh – भाजपा के 9 विधायक कल लेंगे मंत्री पद की शपथ*

बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
दयालदास बघेल
केदार कश्यप
लखन लाल देवांगन
श्याम बिहारी जायसवाल
ओपी चौधरी
लक्ष्मी राजवाड़े
टंक राम वर्मा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों की सूची जारी कर दी गई है। कैबिनेट में इन विधायकों को मंत्री के रुप में शामिल किया जा रहा है। ये विधायक कल दोपहर पौने 12 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मंत्री बनाए जाने वालों में- बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्‍यप, लखन लाल देवांगन, श्‍याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने बताया कि फिलहाल 9 मंत्री बनाए जा रहे हैं। एक पद खाली रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि विभागों का बंटवारा भी शीघ्र कर लिया जाएगा।

बता दें कि कल 9 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ राज्‍य कैबिनेट में मुख्‍यमंत्री सहित 12 मंत्री हो जाएंगे।

पहली बार वाले 3 विधायक होंगे कैबिनेट में शामिल

विष्‍णु कैबिनेट में शामिल होने वाले 9 नए मंत्रियों में 3 पहली बार के विधायक हैं। इनमें ओपी चौधरी, लक्ष्‍मी राजवाड़े और टंक राम वर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में पहली बार वाले विधायकों की संख्‍या बढ़कर पांच हो गई है। दोनों डिप्‍टी सीएम भी पहली बार के विधायक हैं।

कैबिनेट में सरगुजा का दबदबा

विष्‍णुदेव कैबिनेट में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। मुख्‍यमंत्री स्‍वयं इसी संभाग से चुनाव जीतकर आए हैं। मंत्री बनाए जा रहे राम विचार नेताम, श्‍याम बिहार जायसवाल और लक्ष्‍मी राजवाड़े भी सरगुजा संभाग से हैं। बिलासपुर संभाग से दो मंत्री बनाए गए हैं। लखनलाल देवांगन और ओपी चौधरी शामिल हैं। रायपुर संभाग से भी दो मंंत्री शामिल किए गए हैं इनमें बृजमोहन अग्रवाल और टंक राम वर्मा शामिल हैं। दुर्ग और बस्‍तर संभाग से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं।

कई दिग्‍गज रह गए महरुम

मंत्री पद की दौड़ में शामिल कई दिग्‍गज महरुम रह गए हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles