35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

Lok Sabha Election 2024: शुक्रिया मोदी भाईजान… मुस्लिमों को जोड़ने के लिए BJP का नया अभियान

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

नई दिल्ली

आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) में मुस्लिम महिलाओं को अपने पाले में लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अल्पसंख्यक मोर्चा दो जनवरी से उत्तर प्रदेश के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ नामक एक विशेष अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत मोर्चा हर लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें कम से कम 1,000 मुस्लिम महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुस्लिम महिला मतदाताओं को रिझाने की इस योजना की टैगलाइन ‘न दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है’ रखी गई है

उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं को केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उन्हें यह बताया जाएगा कि उन्हें आखिर भाजपा को वोट क्यों देना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन सम्मेलनों के जरिए कोशिश की जाएगी कि मुस्लिम महिलाओं को उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, हज का कोटा बढ़ाया जाना, महिलाओं को महरम व्यक्ति के साथ ही हज पर जाने की अनिवार्यता खत्म किया जाना, मुस्लिम बच्चों को छात्रवृत्ति समेत समुदाय को लाभ पहुंचाने वाली तमाम योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

अली ने बताया कि यह अभियान आगामी दो जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, ”हाल ही में प्रदेश के सभी जिलों में मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी को मोदी सरकार की योजनाओं को लेकर धन्यवाद ज्ञापन दिया था। अब इस सिलसिले को आगे बढ़ते हुए हर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रिया मोदी भाईजान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।” अली ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुस्लिम महिलाओं को मकान मिले हैं और मुस्लिमों को इस योजना का लाभ उनकी आबादी के प्रतिशत के मुकाबले ज्यादा दिया गया है। प्रदेश में महिला सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है और विभिन्न योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का नाम ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ रखे जाने की एक बड़ी वजह यह है कि मोदी ने विभिन्न योजनाओं में मुस्लिम महिलाओं को प्राथमिकता देकर भाई-बहन का रिश्ता कायम किया है।

बीजेपी बताएगी अब तक क्या किया?

इसके जरिए 18 लाख आवास, शौचालय, उज्जवला योजना के लाभार्थी, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, विवाह अनुदान योजना, 50 प्रतिशत स्कालर शिप केवल बच्चियों को मिली, नई रोशनी फार लीडर शिप डेवलपमेन्ट अल्पसंख्यक महिला, मुद्रा लोन, जनधन खाते, आयुष्मान, तीन तलाक जैसी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे मुस्लिम महिलाओं का हुआ और उनमें पीएम मोदी से रिश्ता जोड़कर सीधे-सीधे भाई जैसा ताल्लुक दिखाया जा सकता है. जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में भी दिखाई देगा.

अल्पसंख्यक स्नेह संवाद का होगा आयोजन

 

इसके साथ ही अल्पसंख्यक स्नेह संवाद का आयोजन किया जाएगा. जिसके जरिए मोदी सरकार द्वारा किये गये निर्णय जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज को लाभ मिला जैसे हज का कोटा दोगुना किया गया, दंगा मुक्त भारत, मुस्लिमों को रोजगार, सम्मान, विदेशों में मुस्लिमों को मिला प्यार आदि विषय प्रमुखता से रहेंगे. इसमें सभी लोगों को, सभी वर्गों, सभी जातियों को जोड़कर एक जिलेवार सभी जिलों में स्नेह अल्पसंख्यक संवाद आयोजित किये जाऐंगे.

 

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!