भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पांचवां टी-20 तूफानी मारा, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

नई दिल्ली
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अफागनिस्तान के विरुद्ध तीसरे टी20 मैच में तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने बेंगुलरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 69 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 121 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए। यह उनका सबसे छोटे फॉर्मेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई दी है। चलिए, आपको रोहित के कुछ अहम रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं। मालूम हो कि रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे।

रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने भारत के सूर्यकुमार यादव और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अब तक चार-चार सेंचुरी जमाई हैं। रोहित टी20आई में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (1570) को पछाड़ा। ‘हिटमैन’ ने बतौर कप्तान सबसे अधिक टी20आई सिक्स जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन (86) को पीछे छोड़े। रोहित इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक सिक्स लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (161) के खाते में थी।

रोहित ने रिंकू सिंह (39 गेंदों में नाबाद 69, दो चौके, छह सिक्स) के साथ मिलकर सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 190 रन की अटूट पार्टनरशिप की। रोहित और रिंकू ने उस वक्त मोर्चा संभाला जब भारतीय टीम 22 रन पर चार विकेट खोकर जूझ रही थी। दोनों ने भारत का स्कोर 212/4 तक पहुंचाया। कोहली और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज गोल्डन का शिकार हुए। वहीं, रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली है।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

126*शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023
122* विराट कोहली बनाम अफ़ग़ानिस्तान दुबई 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफ़ग़ानिस्तान बेंगलुरु 2024

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles