बस्तर में अब लाल सलाम नहीं, जय श्री राम सुना जाएगा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा सरकार आने के बाद से बीते आठ सप्ताहों में बस्तर के हालात में आए बदलाव से विधानसभा में अवगत कराया उन्होंने कहा कि अब पूरा प्रशासन वहां है. आने वाले दिनों में बस्तर में लाल सलाम नहीं, जय श्री राम सुना जाएगा.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में कहा कि बस्तर में आठ हफ़्तों में 47 मोबाइल टावर लगाए गए. आठ हफ़्तों में 35 किलोमीटर रोड बनी. आठ हफ़्तों में 10 नये कैंप खोले गए. आठ हफ़्तों में हैलीकॉप्टर की नाइट लैंडिंग फेसिलिटी शुरू हुई. बस्तर में हम विकास के कैंप खोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं अभी सिलगेर गया था. वहां के एक पारा में पिछले एक साल से बिजली नहीं है. सिलगेर के बच्चे डॉक्टर बनना चाहते हैं. कलेक्टर बनना चाहते हैं.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश को चुनौती देने वाले मुद्दे को दस फीट नीचे जमीन में धँस जाना चाहिए और यहां हम भाजपा-कांग्रेस कर रहे हैं. ये वही टेकुलगुडम है, जहां घुसना आसान नहीं था. अब वहाँ कैंप खुल गया है. टेकुलगुड़म में कैंप खुला तो वहां जाना आसान हुआ है. हम अब पूर्ववर्ती की तरफ जाएंगे. हम अंदरूनी इलाकों में कैंप खोल रहे हैं. कैंप खुलेंगे तो कॉन्फ़्िलक्ट होगा. हमारा प्रयास नक्सलवाद को खत्म करने का है. इससे पहले विपक्ष के सदस्यों ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से प्रदेश में बढ़ रही नक्सली घटनाओं का मामला उठाया. विपक्ष के विधायक द्वारकाधीश अनिला भेडि?ा ने गृह मंत्री से पूछा कि पिछले दो महीना में नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है? इस दौरान कितनी घटनाएं हुई है कितने जवान शहीद हुए हैं कितने घायल हुए हैं.गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दो माह में 19 घटनाएं घटी है, जिसमें चार जवान शहीद हुए हैं और चार सिविलियन मारे गए हैं. उन्होंने यह कहा कि नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है इसे समझना होगा.


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles