31 C
Madhya Pradesh
Wednesday, April 22, 2026

वन परिक्षेत्र पसान के वन कर्मी मुस्तैदी से लगे हैं, जंगल में लगी आग बुझाने में ,गर्मियों में हर साल लग जाती है आग

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान ::  छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है ,जंगलों में गर्मी बढ़ने से आग लगने की समस्या भी उतपन्न हो जाता है ,तापमान बढ़ने से जंगलों के पत्ते सूखे हो जाते है ,जिससे राहगीरों या अन्य शरारती तत्वों के द्वारा पत्तों में आग लगा दी जाती है ,जिससे यह आग विकराल रूप धारण कर लेता है ,आग लगने की यह वारदात सभी परिक्षेत्र में होती है ,यह आग पसान वन परिक्षेत्र में भी लगी हुई हैं
वनपरिक्षेत्र अधिकारी पसान , वन रक्षक मानिकपुरी  के निगरानी में कर रहे आग पर काबू
कोरबा जिला के सभी परिक्षेत्रों में आग लगी हुई हैं ,पसान रेंज के जंगलों में आग लगने की खबर लगते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी  रामनिवास दहायत ने अपने मातहत कर्मचारी ईश्वर दास मानिकपुरी के नेतृत्व में तत्काल आग बुझाने का कार्य  चालू करा दिया है ,जिससे पसान रेंज के जंगलों में आग पर  काबू पा लिया गया है ,
महुवा बीनने जंगलों में ना लगाए आग —  रेंजर पसान
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि महुवा बीनने के लिए आग न लगाएं ,बल्कि जाली या कपड़ा बिछा कर महुवा बिनने का कार्य करे ,

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!