कोरबा //जटगा ::: कोरबा जिले में रेत तस्करी पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह से असफल साबित हो रही है ,शासन द्वारा आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से पी एम आवास योजना के लिए रेत को मुफ्त कर दिया है ,जिससे आम आदमी को मकान बनाने में किसी भी प्रकार से दिक्कत का सामना न करना पड़े ,

जटगा नदी का रेत खप रहा जटगा के दोनों वेचिंग प्लांटो में
जटगा के पास से बहने वाली नदी के सीने को चीरकर रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टर रेत जटगा में बने दोनों बेचिंग प्लांटो में खपाया जा रहा है ,जिससे नदी के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया है ,इस प्रकार से रेत का दोहन करने से जहां शासन को राजस्व की हानि हो रही है वही नदी से बेतरतीब रेत निकालने से नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है ,


