कोरबा // पोड़ी उपरोड़ा // कोरबा जिला में रविवार के शाम को मौसम ने करवट बदलते हुए हल्की बुंदाबांदी के साथ हवा चली जिससे पूरे जिले में गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की गई लेकिन यह राहत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत असनिया के नवा टिकरापारा के प्राथमिक शाला पर भारी पड़ी यहाँ स्कूल का छज्जा उड़कर स्कूल से दूर जा गिरा वह तो अच्छा रहा की अभी ग्रीष्म कालीन छुट्टी चल रही हैं ,नही तो यहां भी पसान की तरह बड़ा हादसा हो सकता था ,


