ब्रेकिंग कोरबा :: मिठाई व्यवसायी के घर से नगदी सहित सोने के जेवरातों की हुई चोरी ,सेंधमारी कर चोरो ने घर में किया प्रवेश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान ::  कोरबा जिले के पसान में चोरी की बड़ी वारदात घटित हुई  पहले तो चोर घर में सेंधमारी कर घर के अंदर घुसे फिर बड़े इत्मीनान से भारी भरकम आलमारी को बाहर निकालकर  कुछ दूर ले जाकर  बड़े आराम से उसका लॉक तोड़कर  उसमे रखे तीन लाख पचास हजार रुपये नगद समेत सोने चाँदी के जेवरात ले उड़े ,
oplus_2
पूरा मामला कोरबा जिले के सरहदी गांव पसान  में घटित हुई है जहाँ गौरव गुप्ता उर्फ मिंटू मिष्ठान का व्यवसाय करता है  ,रोज की तरह सोमवार को वह दुकान बंद कर रात मे घर आया ,भोजन उपरांत सभी परिवार के सदस्य अपने अपने कमरे में सोने चले गए ,रात करीब एक बजे मिटू गुप्ता उठा तब तक सब ठीक ठाक था , सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी उठी तो देखी की घर का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण खुल नही रहा है ,जैसे ही उनकी नजर कमरे में पड़ी आलमारी कमरे में नही था , तथा किचन में बड़ा सा सेंध नजर आ रहा था ,गुप्ता ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को फोन से दी ,रिश्तेदारों ने आकर दरवाजा खोला तो सबके होश उड़ गए , सभी ने सेंधमारी वाले जगह से देखा तो कुछ सामान बाहर बिखरा पड़ा था ,तथा कुछ दूरी पर अलमारी पड़ा मिला जिसमें रखे  तीन लाख पचास हजार रुपये ,नगद समेत सोने के जेवरातों को गायब कर दिया था ,

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी श्रवण  विश्वकर्मा  घटना स्थल पहुंचे  आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया ,साथ ही सुराग तलाशने डॉग स्क्वायड की मदद ली ,

स्नेफर डॉग  बाघा कुछ दूरी पर रुका 
मास्टर ट्रेनर ने स्नेफर डॉग बाघा के रस्सी ढ़ीले किये तो वह कुछ दूरी जाकर  सीसी रोड पर रुक गया जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि चोर यहां से चार पहिया वाहन या दो पहिया वाहन से भाग गए होंगे ,
एफएसएल की टीम ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम के वैज्ञानिक अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे एवं मौका मुआयना किया
डॉक्टर और शिक्षक के घर को भी निशाना बनाया
शातिर चोरो ने पसान हॉस्पिटल में पदस्थ डॉ मधुरेखा सिंह के घर को भी निशाना बनाया ,उसी रात जगदीश चाल में रहने वाले शिक्षक के घर को भी नही छोड़ा

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles