38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

ओवर लोड हाइवा ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर ,मौके पर ही मौत ,पोस्टमार्टम के लिए करना पड़ेगा 100 किलोमीटर दूरी तय

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा  / पसान ::  कोरबा जिला के  पसान के रानी अटारी खदान के जाने वाले रास्ते में गिट्टी से ओवर लोड तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार महिला को ठोकर मार दी ,जिससे घटना स्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई ,
oplus_2
              कोरबा जिला में  पेंड्रारोड से गेवरा  रेल लाइन का काम तेज गति से चल रहा है , जहां गिट्टी पटाई का काम तेज़ गति से चल रहा है , ग्राम तनेरा से गिट्टी की ढुलाई  हाइवा के माध्यम से किया जा रहा है , रविवार की शाम को एक  गिट्टी से ओवर लोड हाइवा तेज गति से नो एंट्री मार्ग से तेज रफ़्तार से आकर घर जा रही  मृतक सविता   मरकाम को जोरदार ठोकर मार दी ,जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई , घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस मौके पर पहुंची एवं वैधानिक कार्यवाही करते हुए ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना सुनिश्चित किया

 

पसान  डॉक्टर  छुट्टी में ,डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए करना होगा 100 किलोमीटर का सफ़र

    पसान के डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण मृतक के शरीर को एक रात और 100 किलोमीटर का सफर  पोड़ी उपरोड़ा तक करना पड़ेगा , यह उस परिवार के लिए दुखद पहलू हैं ,
oplus_34

रेलवे के काम में लगे वाहनों के लिए नही है कोई नियम कायदा 

सरकार ने सभी के लिए कुछ नियम निर्धारित किया है जिसका पालन सभी को करना होता है ,पर मानो लगता है रेलवे के काम में लगे एजेंसियों के लिए नियमो को शिथिल कर दिया गया है तभी तो ओवर लोड गिट्टी से लदे हाइवा पसान थाना के सामने से गुजरती हैं पर यह किसी को दिखाई नहीं देता , वही आगे वन विभाग का बेरियर लगा हुआ है उन्हें भी ओवरलोड गाड़ी दिखाई नहीं देती

 

oplus_2

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!