38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

ठेकेदार ने सड़क किनारे गड्ढा खोदकर खुला छोड़ा ,खुले गड्ढे दुर्धटना को दे रहे निमंत्रण , क्या दुर्घटना के बाद जागेगा विभाग ??

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // पसान :: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मनमानी से ग्रामीण परेशान हैं। जल जीवन मिशन के तहत सड़क किनारे खुदाई करने  के बाद ठेकेदार मनमानी करते हुए गड्ढे की पटाई नही किया जिससे गड्ढे की मिट्टी सड़क किनारे पड़ी हुई है  जो लगातार दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे है
oplus_34
,वही  कई स्थानों पर मिट्टी बारिश में बह गई है। इससे पाइप भी नजर आ रहा है। सड़क किनारे गड्डा होने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण के साथ ही पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

ग्राम लैंगी  में लापरवाही

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क किनारे बिना अनुमति के ही खुदाई कर दी गई। इसके बाद ठीक से मिट्टी को भरा नहीं गया। बारिश में मिट्टी बहने से पाइप भी दिखने लगा है। पसान के साथ आसपास के कई गांवों में यह समस्या सामने आ रही है। पाइपलाइन बिछाने में भी गड़बड़ी की जा रही है। नियम के तहत जहां सड़क की खुदाई कर रहे हैं उसमें सुधार भी किया जाना है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!