झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ :: निजी क्लीनिक खाेलकर मरीजाें की जान से कर रहे खिलवाड़ ,, कार्रवाई करने नहीं आ रहे अफसर,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

तुमान  // निजी क्लीनिक खाेलकर मरीजाें की जान से खिलवाड़ कर रहे झाेलाछाप, कार्रवाई करने नहीं आ रहे अफसर
इलाके में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। जिसके चलते जगह-जगह एक ही दुकान में अपना पूरा निजी अस्पताल खोलकर झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लीनिक चला रहे हैं। बिना योग्यता वाले यह डॉक्टर मरीजों को अपनी बातों के जाल में फंसाकर गंभीर बीमारियों का शत-प्रतिशत इलाज कर बीमारी से निजात दिलाने का दावा करते है। इसके बदले में वह मरीज से मोटी फीस वसूल कर रहे है।
तुमान जटगा बीझरा रावा, पुटवा ,अमलडीही, लैगा अमली कुंडा बंधापरा,में झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है, यहां हर गली-मोहल्ले में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक खुले हुए है। जिनके द्वारा मरीजों का इलाज उनकी जान जोखिम में डालकर किया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि यह झोलाछाप डॉक्टर हर मरीज यानी किसी भी गंभीर बीमारी व गंभीर मरीज का इलाज करने में भी नहीं चूक रहे है। इनमें कई डॉक्टर तो ऐसे है जो 12वीं तक पास नहीं है।
यह डॉक्टर न सिर्फ क्लीनिक चला रहे है बल्कि, ऑपरेशन का भी सलाह दे रहे हैं मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे ही डॉक्टर जो अपनी दुकान के बाहर डॉक्टर बंगाली का नाम का बोर्ड लगाकर बवासीर व भगंदर जैसी बीमारी का ऑपरेशन कर बीमारी से निजात दिलाने का दावा कर रहे है।
साथ ही तुमान के आसपास में झोलाछाप डाक्टरों की लूट का हिस्सा मेडिकल संचालक बने हुए हैं, जो किराए पर लाइसेंस लेकर मेडिकल संचालित कर रहे हैं जो झोलाछाप डॉक्टर से सेटिंग कर डाक्टरों को कमीशन का लालच देकर मरीज को एक पोटली भरकर दवाई लिखने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं झोलाछाप डॉक्टर कमीशन के लालच में जरूरत से ज्यादा दवाई लिख कर मरीजों को लूटने का धंधा चला रहे हैं।
वहीं झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों से एक बाटल लगने के बदले 100 से 300 रुपए तक लिए जाते है। जिनकी कीमत की हकीकत जानकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन डॉक्टरों द्वारा किस तरह की लूट मचा रखी है। अगर बाटल मरीज लाता है तो उसे लगाने के 50 और इंजेक्शन लगवाने के 20 रुपए लिए जाते है।
मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़
ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों का उपचार कर उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन इन डॉक्टरों के खिलाफ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। मरीजों जिसके चलते इनके जाल में फंस कर कई मरीजों की बीमारियां लाईलाज बन जाती है। जबकि कुछ मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है।
गांवों में खोल रखे हैं क्लीनिक
झोलाछाप डॉक्टर गांवों में बाकायदा अस्पताल खोलकर मरीजों का इलाज कर रहे है। ये डॉक्टर मरीजों को अपनी बातों से फंसाकर ठीक करने की गारंटी का भरोसा दिलाते हुए मनमानी फीस वसूलते है। जबकि इनका इलाज कभी भी मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अब खुलने लगे गली मोहल्ले में मेडिकल स्टोर मेडिकल स्टोर के आड़ में भी इलाज भी किया जा रहा है यह ग्रामीण क्षेत्र के हर गली मोहल्ले में देखने को मिलेगा

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles