बिलासपुर // 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चर्च ऑफ़ क्राइस्ट कुदूदंड के प्रांगण में भारत की शान तिरंगा फहराया गया ,पास्टर जी ने ध्वजारोहण किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवम देश में अमन चैन की कामना की ,
ध्वजारोहण के पश्चात बिलासपुर प्राचीन सभा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमे बढ़ चढ़ कर वहाँ के सदस्यों द्वारा हिस्सा लिया गया।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में चर्च ऑफ़ क्राइस्ट के प्राचीन सभा के सदस्य पास्टर निखिल पॉल, संजय विल्सन, मनोरंजन एल्काना, आलोक विल्सन एवं के एम के पॉल इसके साथ ही चर्च ऑफ़ क्राइस्ट की यूथ फ़ोर्स एवं चर्च की ही महिला सभा का योगदान रहा।


